फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gone to Pakistan to become a terrorist, not returned, 14 people including woman declared fugitive

Jammu : आतंकवादी बनने पाकिस्तान गये थे.... बरसों बाद भी नहीं लौटे, महिला समेत 14 लोगों को घोषित किया भगोड़ा

Sat, 23 Nov 2024 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 04:40 AM IST
सार

ये सभी कई वर्ष पहले आतंकी बनने पाकिस्तान गए थे, जो आज तक नहीं लौटे हैं। मजिस्ट्रेट ने चेतावनी देते हुए कहा है कि 30 दिन में ये सभी लोग खुद को पुलिस के हवाले नहीं करते या कोर्ट में पेश नहीं होते हैं, तो इनकी सारी चल-अचल संपत्ति जब्त कर दी जाए।

विज्ञापन
gone to Pakistan to become a terrorist, not returned, 14 people including woman declared fugitive
demo pic - फोटो : एजेंसी

विस्तार

राजोरी जिले की कोटरंका सब डिवीजन की एक महिला समेत 14 लोगों को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। ये सभी कई वर्ष पहले आतंकी बनने पाकिस्तान गए थे, जो आज तक नहीं लौटे हैं। मजिस्ट्रेट ने चेतावनी देते हुए कहा है कि 30 दिन में ये सभी लोग खुद को पुलिस के हवाले नहीं करते या कोर्ट में पेश नहीं होते हैं, तो इनकी सारी चल-अचल संपत्ति जब्त कर दी जाए।

विज्ञापन


मुंसिफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोटरंका ने आदेश जारी कर बताया कि एसएचओ कोटरंका ने एक आवेदन देकर अदालत से एक महिला और 13 अन्य ऐसे लोगों को भगोड़ा घोषित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की अनुमति मांगी थी, जिनके खिलाफ 2011 में 2/3 एमीको (एग्रेस एंड इंटरनल मूवमेंट (कंट्रोल) ऑर्डिनेंस के तहत मामला दर्ज किया गया था। उनका अभी तक अता-पता नहीं है। 
विज्ञापन


उनके खिलाफ कई बार वारंट जारी करने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ये लोग वर्षों से घर नहीं लौटे हैं। वहीं, अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी 14 लोगों को भगोड़ा घोषित कर दिया है। मजिस्ट्रेट ने इन सभी को 30 दिन में खुद को पुलिस के हवाले करने या कोर्ट के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। वहीं, शुक्रवार को कोटरंका पुलिस ने कोटरंका के बाजार में ढोल नगाड़े बजाकर इन सभी 14 लोगों को भगोड़ा घोषित किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको घोषित किया भगोड़ा
कोटरंका सब डिवीजन के कंडी निवासी खादम हुसैन, मोहम्मद शरीफ, सोहबत अली, मोहम्मद असलम, हाकम जान, मोहम्मद इकबाल, नूरानी सभी निवासी लड़कुत्ती कोटरंका, गुलजार, मोहम्मद आजम, दोनों निवासी गुड़ा सरकारी, गुलजार हुसैन निवासी पीड़ी, मुनीर हुसैन निवासी गखरोट, मोहम्मद शाबिर निवासी पंजनाड़ा, काला निवासी धार साकड़ी और जाबिर हुसैन निवासी कनथोेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed