फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Godrej Group to invest in Jammu Kashmir meeting with lg manoj sinha

Jammu Kashmir: गोदरेज समूह जम्मू-कश्मीर में करेगा निवेश, उपराज्यपाल के साथ मंथन

Wed, 22 May 2024 03:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 22 May 2024 03:42 PM IST
सार

गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक बुर्जिस गोदरेज के नेतृत्व में गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की।

विज्ञापन
Godrej Group to invest in Jammu Kashmir meeting with lg manoj sinha
गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से की मुलाकात - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर

विस्तार

देश का मशहूर औद्योगिक घराना गोदरेज समूह जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर निवेश करेगा। गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक बुर्जिस गोदरेज के नेतृत्व में गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने उप राज्यपाल के साथ मुलाकात के दौरान प्रदेश में मौजूदा निवेश और अपने व्यापार उद्यमों के विस्तार पर चर्चा की। इस चर्चा के दौरान गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह के प्रतिनिधि जम्मू-कश्मीर में समग्र कृषि पारिस्थितिकी तंत्र को लाभ पहुंचाने वाले अवसरों का पता लगाने पर सहमत हुए। गोदरेज समूह भारतीय बहुराष्ट्रीय औद्योगिक घराना है। इसका मुख्यालय मुंबई में है।समूह का प्रबंधन और बड़ी भागीदारी गोदरेज परिवारके पास है। समहू रियल एस्टेट, उपभोक्ता उत्पाद, औद्योगिक इंजीनियरिंग उपकरण, फर्नीचर, सुरक्षा और कृषि उत्पादों सहित क्षेत्रों में सक्रिय है।
विज्ञापन


एलजी से मिले नीति आयोग के पूर्व सीईओ

भारत के जी20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने मंगलवार को राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। कांत, जम्मू-कश्मीर हस्तशिल्प की रीब्रांडिंग पर विचार-मंथन सत्र के लिए प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने प्रदेश के हस्तशिल्प व हथकरघा क्षेत्र में विकास, नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एलजी के साथ विचार साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed