{"_id":"615843b28ebc3e4afe62ad74","slug":"giriraj-singh-met-lieutenant-governor-manoj-sinha-discuss-on-strength-of-panchayati-raj-institutions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उप-राज्यपाल से की मुलाकात, पंचायती राज संस्थाओं की मजबूती पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उप-राज्यपाल से की मुलाकात, पंचायती राज संस्थाओं की मजबूती पर मंथन
Sat, 02 Oct 2021 05:04 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 02 Oct 2021 05:04 PM IST
सार
उप-राज्यपाल ने कहा कि पिछले एक साल में ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए थ्रेशर योजना की भी शुरूआत की गई है। किसानों को घर तक कृषि की आधुनिक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : @OfficeOfLGJandK
विस्तार
जनपहुंच कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को राजभवन में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं की मजबूती के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा हुई। साथ ही भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों पर भी विचार हुआ जिससे इन संस्थानों को और सशक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंक पर प्रहार: इस साल अब तक 113 दहशतगर्दों का काम तमाम, सितंबर में आठ का सफाया
विज्ञापन
उप-राज्यपाल ने ग्रामीण इलाकों के समग्र विकास पर केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि पहली बार यहां त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था को लागू किया जा सका है। इससे जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत हुआ है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास में अंतिम व्यक्ति की भी भागीदारी सुनिश्चित हो सकी है। ग्राम पंचायतों को खनन तक के अधिकार दिए गए हैं। इसके अलावा कई अन्य उपायों से ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाया गया है। यह कोशिश की गई है कि ग्राम के विकास में वहां के रहने वाले लोगों की भागीदारी हो। उनकी आवश्यकताओं तथा उनकी इच्छा से ही विकास कार्य हों।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल ने कहा कि पिछले एक साल में ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए थ्रेशर योजना की भी शुरूआत की गई है। किसानों को घर तक कृषि की आधुनिक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।