फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Garbage was burning in the plot, three cars burnt

Jammu News: प्लाॅट में सुलग रहा था कूड़ा, तीन कारें जलीं

विज्ञापन
Garbage was burning in the plot, three cars burnt
गाढी गढ़ में जली कारें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। गाडीगढ़ में एक प्लाॅट में पार्क तीन कारें जलकर राख हो गईं। इसका कारण प्लाॅट में पहले से सुलग रही आग और कार में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना वीरवार सुबह चार बजे की है। पहले एक कार में आग लगी। इसके बाद साथ में पार्क दो अन्य कारें भी लपटों की चपेट में गईं।

घटना की जानकारी मिलने पर गाडीगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मी पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। हालांकि तब तक तीनों कारें जलकर राख हो गईं। पुलिस के अनुसार, प्लाॅट में कूड़ा जलाया गया था, जिसकी आग पूरी तरह से बुझी नहीं थी। वह सुलग रही थी। धीरे-धीरे उसने विकराल रूप धारण कर लिया। पहले एक कार में आग लगी। इसके बाद दो अन्य कारें भी चपेट में आ गईं। वहां बड़ी संख्या में कारें खड़ी की गई थीं। लोगों ने किसी को धक्का देकर तो किसी का शीशा तोड़कर दूर हटाया। वहीं प्लाॅट तक जाने वाले रास्ते में वाहन खड़े होने से दमकल विभाग की गाड़ी भी तीन सौ मीटर दूर खड़ी रही।
विज्ञापन

गाडीगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह ने कहा कि घटना में अभी तक की जांच में कोई आपराधिक एंगल सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed