फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Gangster Tina arrested after 17 years, had enmity with Jumbo gang

Jammu News: गैंगस्टर टीना 17 वर्ष बाद गिरफ्तार, जंबों गैंग से रही है दुश्मनी

विज्ञापन
Gangster Tina arrested after 17 years, had enmity with Jumbo gang
जम्मू। रेलवे पुलिस ने 17 वर्ष से फरार एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। नानक नगर के रहने वाले जसपरीत सिंह उर्फ टीना पर रेलवे पुलिस स्टेशन जम्मू में 2007 का केस दर्ज है। टीना ने देसी कट्टे से एक व्यक्ति पर हमला किया था। टीना एक कुख्यात अपराधी है, जिस पर कई तरह के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

जंबो गैंग की टीना गैंगस्टर से खासी दुश्मनी रही है। जंबो गैंग दो बार टीना पर हमला कर चुका है। शुक्रवार को पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार किया। इसके बाद जिला जेल में भेज दिया गया। बता दें गैंगस्टर मोहन चीर की हत्या के बाद पुलिस कुख्यात और भगोड़े अपराधियों की धरपकड़ कर रही है। खासकर हिस्ट्रीशीटरों और पुरानी वारदातों को अंजाम देने वालों को पकड़ा जा रहा है। इसी क्रम में टीना को दबोचा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed