फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four killed in massive accident of two cars in domana jammu kashmir

कार हादसे में चार युवकों की मौत, जम्मू-अखनूर मार्ग पर बटैहड़ा में हुआ हादसा

Tue, 02 Oct 2018 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 02 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
four killed in massive accident of two cars in domana jammu kashmir
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
जम्मू दोमाना में रविवार की रात दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना में एक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीपीओ संदीप गुप्ता के अनुसार रविवार देर रात को चार युवक अखनूर की ओर से स्विफ्ट कार नंबर जेके02बीएस 9796 में जम्मू की ओर आ रहे थे। इस बीच बटैहड़ा पहुंचने पर उनकी गाड़ी जम्मू से अखनूर की ओर जा रही टाटा मोबाइल नंबर 3553 जेके08जी से टकरा गई।
विज्ञापन


दो गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज थी। टाटा मोबाइल से टकराने के बाद स्विफ्ट कार ने कई पल्टे खाए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। घटना स्थल पर ही चारों की मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुन की स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें ने युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए कानाचक्क पुलिस स्टेशन को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घायल को अखनूर स्थित उप जिला अस्पताल भेजा जबकि मृतकों को जीएमसी शव ग्रह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसको लेकर पुलिस ने आरपीसी की धारा 279,337,304 ऐ में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान धरविंद्र सिंह (22) पुत्र उत्तम सिंह, निवासी चक्क मरजाली। राना प्रताप सिंह (22) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी मरजाली, विक्रम सिंह पुत्र शाम सिंह निवासी मरजाली। भूपेंद्र सिंह (20) पुत्र धीर सिंह निवासी अखनूर के तौर पर हुई है। घायल की पहचान टाटा मोबाइल का चालक समीक सिंह के रूप में हुई। उसका  इलाज जीएमसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरगाह पर माथा टेकने गये थे

परिजनों के अनुसार विक्रम सिंह, राना प्रताप सिंह और धरविंद्र सिंह तीनों शाम को घर से बल्ले दे बाग स्थित दरगाह पर माथा टेकने को कह कर गए थे। माथा टेकने के बाद विक्रम सिंह के रिश्तेदार युवक भूपेंद्र सिंह को भी वह साथ लेकर मरजाली अपने घर आ रहे थे कि चार किलोमीटर पहले ही उनकी गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया, जिसमें सभी की जान चली गई।

चार साल की बच्ची और दो वर्ष के बेटे को पीछे छोड़ गया मृतक विक्रम सिंह

मृतक विक्रम सिंह अपने पीछे माता पिता के अलावा पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया। इसमें बेटी चार वर्ष की है और बेटा दो वर्ष का। विक्रम सिंह गांव में ही फर्नीचर की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed