{"_id":"667a81923496b0fb3b0443d7","slug":"former-kashmir-bar-association-president-mian-qayoom-arrested-in-advocate-babar-qadri-murder-case-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK: बाबर कादरी हत्याकांड में कश्मीर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मियां कयूम गिरफ्तार, हुर्रियत से रहा है नाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK: बाबर कादरी हत्याकांड में कश्मीर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मियां कयूम गिरफ्तार, हुर्रियत से रहा है नाता
Tue, 25 Jun 2024 02:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:19 PM IST
सार
वकील बाबर कादरी हत्या के मामले में कश्मीर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मियां कयूम गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधिवक्ता बाबर कादरी हत्याकांड में पुलिस ने कश्मीर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मियां कयूम गिरफ्तार किया है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है। कश्मीर के वरिष्ठ अधिवक्ता मियां क्यूम अलगाववादी नेता के तौर पर भी अपनी पहचान रखते हैं। वह कार्यकालों तक कश्मीर में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे और लंबे समय तक अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस में इस संगठन का प्रतिनिधित्व करते रहे।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर पुलिस ने अधिवक्ता बाबर कादरी हत्याकांड में मियां क्यूम को गिरफ्तार कर लिया है। बाबर कादरी की सितंबर 2020 में उनके श्रीनगर स्थित आवास पर अज्ञात आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। जम्मू कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने इस हत्याकांड की जांच अपने हाथ में ली थी।
विज्ञापन