टेरर फंडिंग मामले में पूर्व विधायक रशीद इंजीनियर अदालत में पेश, 21 अगस्त तक बढ़ी रिमांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक रशीद इंजीनियर को बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें 21 अगस्त तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया। आपको बता दें कि टेरर फंडिंग मामले में उत्तरी कश्मीर के लंगेट के पूर्व विधायक शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद को नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया था। रशीद मुख्यधारा के राजनीतिक दलों से जुड़े पहले नेता हैं जिन्हे एनआईए ने गिरफ्तार किया है।
Former Jammu and Kashmir MLA, Rashid Engineer was produced before the National Investigation Agency (NIA) court and has been sent to further custody of NIA till August 21. pic.twitter.com/3zOfsjY1As
— ANI (@ANI) August 14, 2019विज्ञापन
2017 के टेरर फंडिंग मामले में उनसे पहले ही पूछताछ हो चुकी है। पिछले सप्ताह उन्हे समन जारी किया गया था। एनआईए से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस वजह से हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करना जरूरी हो गया।
जम्मू-कश्मीरः स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन को लेकर कड़ी चौकसी, कुछ ऐसा है हाल
आतंकियों तथा अलगाववादियों को धन की आपूर्ति किए जाने के मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार कारोबारी जहूर वटाली ने पूछताछ के दौरान रशीद का नाम लिया था। टेरर फंडिंग के मामले में एनआईए ने आतंकी संगठनों तथा कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
जम्मू-कश्मीरः छात्राओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी, ईश्वर से की यह प्रार्थना, देखिए तस्वीरें