{"_id":"6698e404d2fb3117a40cc90a","slug":"former-general-secretary-of-jammu-and-kashmir-high-court-bar-association-mohammad-ashraf-bhat-arrested-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव मोहम्मद अशरफ भट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव मोहम्मद अशरफ भट गिरफ्तार
Thu, 18 Jul 2024 03:14 PM IST
गुलशन कुमार
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
Published by: गुलशन कुमार
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:14 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद अशरफ भट को पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद अशरफ भट को पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार किया है। अशरफ भट पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भट को बुधवार देर रात श्रीनगर शहर के रावलपोरा इलाके में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया और उन पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया। बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव को जम्मू संभाग के जिला कठुआ की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
भट गिरफ्तार होने वाले बार एसोसिएशन के तीसरे वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। बार के पूर्व अध्यक्ष नजीर अहमद रोंगा को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था और उन पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था, वहीं वकीलों के निकाय के एक अन्य पूर्व अध्यक्ष मियां अब्दुल कयूम को 2020 में आतंकवादियों द्वारा अधिवक्ता बाबर कादरी की हत्या के सिलसिले में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन