फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former CM Omar Abdullah attacks PM Modi says this for MP Engineer Rashid in Jammu

Jammu: पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला का पीएम मोदी पर हमला, सांसद इंजीनियर राशिद के लिए कही ये बात

Sun, 15 Sep 2024 01:16 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Sep 2024 01:16 PM IST
सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इंजीनियर राशिद नेशनल कॉन्फ्रेंस को निशाना बना रहे हैं। हर कोई नेशनल कॉन्फ्रेंस को निशाना बना रहा है। 

विज्ञापन
Former CM Omar Abdullah attacks PM Modi says this for MP Engineer Rashid in Jammu
पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : एएनआई

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इंजीनियर राशिद नेशनल कॉन्फ्रेंस को निशाना बना रहे हैं। हर कोई नेशनल कॉन्फ्रेंस को निशाना बना रहा है। वहीं पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके (पीएम मोदी ) वादों को भूल जाइए, उन्होंने पिछले 10 सालों में क्या काम किया है इसका हिसाब देना चाहिए, जबकि जम्मू-कश्मीर में डबल इंजन वाली सरकार है। बता दें कि इंजीनियर राशिद ने जेल में रहते हुए उमर अब्दुल्ला को बारामुला लोकसभा सीट से बड़े अंतर से चुनाव में पटखनी दी थी।  

विज्ञापन

इंजीनियर राशिद की रिहाई पर अब्दुल्ला की नाराजगी 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमने अलगाववादियों को नहीं बनाया। इसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। वे (केन्द्र सरकार) पांच साल से जम्मू-कश्मीर पर शासन कर रहे हैं, उन्होंने हमेशा आतंकवाद के लिए अनुच्छेद 370 को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन अब अनुच्छेद 370 नहीं है, फिर भी आतंकवाद क्यों जारी है? सारे हथियार कहां से आ रहे हैं? फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि चुनाव से ठीक पहले इंजीनियर राशिद को क्यों रिहा किया गया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed