फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   forest department is upset by horses caught in raids

छापों में पकड़े गए घोड़े बने जी का जंजाल

Sat, 26 Dec 2015 11:50 PM IST
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
forest department is upset by horses caught in raids

लकड़ी माफिया पर दबिश दे रहे वन विभाग के लिए लकड़ी तस्करों के घोड़े जी का जंजाल बन गए हैं। ज्यादातर मामलों में घोड़े बिना मालिक के पकड़े जाते हैं। ऐसे में लकड़ी जब्त करने के साथ विभाग घोड़े भी अपनी हिरासत में ले लेता है।

विज्ञापन


हाल के महीनों में सिलसिलेवार दबिश के दौरान पकड़े गए घोड़ों की संख्या दो सौ से अधिक पहुंच गई हैं। मुसीबत ये है कि विभाग को इन घोड़ों की खातिरदारी करनी पड़ रही है। दरअसल वन भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ रियासत की तमाम फारेस्ट डिवीजन में अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वन भूमि को अवैध कब्जे से छुड़ाने और लकड़ी के तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पिछले कुछ महीनों के भीतर टीमों ने विभिन्न फारेस्ट डिवीजन में दबिश देकर सैकड़ों की तादाद में तस्करी के वाहन और घोड़े काबू किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलामी के बाद भी तस्करी में हो रहे इस्तेमाल

forest department is upset by horses caught in raids

तस्करी के आरोप में 400 से अधिक वाहनों को जब्त कर दफ्तर परिसरों में खड़ा कर दिया गया है। वाहनों के प्रति विभाग की सिरदर्दी नहीं रहती, लेकिन तस्करी करते पकड़े गए घोड़े परेशानी का सबब बन गए हैं।

वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभाग ने दौ सौ से अधिक घोड़े काबू किए हैं, जिनकी अब रोजाना देखभाल भी विभाग को करनी पड़ रही है। नीलामी से यदि घोड़े बेच भी दिए जाएं तो इनके फिर से तस्करी में इस्तेमाल की आशंका बनी रहती है।

अधिकारी के अनुसार ज्यादातर तस्कर लकड़ी को लाने ले जाने के दौरान घोड़ों के साथ नहीं होते। बाकायदा अभ्यास करवाकर घोड़ों को रूट समझाया जाता है। पकड़े जाने पर भी उन्हें कोई खतरा नहीं होता। मजबूरी में विभाग को घोड़ों की खातिरदारी ही करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed