फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Food Safety Day: Playing with health due to the game of adulteration 550 failed in 5913 samples in jammu kahsm

खाद्य सुरक्षा दिवस: मिलावट के खेल से स्वास्थ्य से खिलवाड़, 5913 सैंपल में 550 फेल, दुग्ध से जुड़े केस ज्यादा

Wed, 07 Jun 2023 12:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 07 Jun 2023 12:14 PM IST
सार

विभाग के अनुसार दुग्ध पदार्थों में अधिकांश फैट मानक निर्धारित नहीं होते हैं। इससे उसकी गुणवत्ता पर असर रहता है। सामान्य तौर पर ऐसे दुग्ध पदार्थ सामान्य दिखते हैं, लेकिन इनकी कम गुणवत्ता से मानव शरीर पर असर रहता है।

विज्ञापन
Food Safety Day: Playing with health due to the game of adulteration 550 failed in 5913 samples in jammu kahsm
milk - फोटो : iStock

विस्तार

मिलावट के खेल से आपके स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। क्योंकि, खाद्य पदार्थों से जुड़े सैंपलों में 10 से 15 प्रतिशत तक फेल आ रहे हैं। अधिकांश दुग्ध पदार्थ तय मानकों पर खरा नहीं उतर रहे हैं। जम्मू में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में बाजार से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। वित्त वर्ष में मिठाई, दूध, दालें, तेल आदि के 5913 सैंपल लिए गए, जिनमें से करीब साढ़े पांच सौ फेल रहे। इसमें अधिकांश दुग्ध पदार्थ थे।
विज्ञापन


10 से 15 प्रतिशत खाद्य सैंपल निकले घटिया

विभाग के अनुसार दुग्ध पदार्थों में अधिकांश फैट मानक निर्धारित नहीं होते हैं। इससे उसकी गुणवत्ता पर असर रहता है। सामान्य तौर पर ऐसे दुग्ध पदार्थ सामान्य दिखते हैं, लेकिन इनकी कम गुणवत्ता से मानव शरीर पर असर रहता है। इन सैंपलों को स्टेट फूट लेबोरेटरी पटोली के अलावा नेशनल फूड लेबोरेटरी गाजियाबाद में जांच के लिए भेजा जाता है। विभाग की ओर से विशेष अभियान में 1046 खाद्य पदार्थों के सैंपल उठाए गए, जिसमें भी 15 प्रतिशत फेल मिले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Hiranagar : हरिपुर चौक से नाबालिग का दिनदहाड़े अपहरण, दो घंटे में लड़की बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो हजार मामले न्यायालय में विचाराधीन

विभाग के अनुसार न्यायालय में करीब दो हजार मामले विचाराधीन हैं। विभाग की ओर से 13500 निरीक्षण किए गए, जिसमें अंडर 69 के तहत जिला अधिकारियों ने रेहड़ी फड़ी और छोटे दुकानदारों को छह लाख 36 हजार रुपये जुर्माना किया। घटिया और कम गुणवत्ता वाली 55 लाख खाद्य आइटम को मौके पर नष्ट किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट व तंबाकू अधिनियम के तहत 30 हजार से अधिक जुर्माना किया गया।

विभाग बढ़ाएगा मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन का दायरा

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन में मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन का दायरा बढ़ेगा। विभाग के पास संभाग के दस जिलों के लिए मौजूदा तीन ही वैन उपलब्ध हैं, जबकि तीन नई वैन और लाई गई हैं। इस वैन में आधुनिक उपकरणों में 30 से 45 मिनट में खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट मिलेगी। खाद्य सैंपलों से संबंधित कोई भी शिकायत को टोल फ्री नंबर 104 पर किया जा सकता है। उधर, विभाग के डिप्टी कमिश्नर मदन लाल मगोत्रा ने कहा कि मिलावट और कम गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- सुंदरबनी में बरामद हेरोइन मामले में दो हिरासत में, पुंछ से 35 लाख में लाए थे खेप
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed