फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hiranagar: kidnapping of a minor from Haripur Chowk

Hiranagar : हरिपुर चौक से नाबालिग का दिनदहाड़े अपहरण, दो घंटे में लड़की बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Wed, 07 Jun 2023 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Jun 2023 01:23 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार चौक में गाड़ी का इंतजार कर रही लड़की के आगे तीन युवकों ने एक लाल रंग की कार रोकी और जबरदस्ती कार में बैठाया और फरार हो गए।

विज्ञापन
Hiranagar: kidnapping of a minor from Haripur Chowk
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मढीन पुलिस के अधीन पड़ते गांव हरिपुर में दिनदहाड़े तीन युवकों ने चौक में गाड़ी का इंतजार कर रही एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। जानकारी के अनुसार चौक में गाड़ी का इंतजार कर रही लड़की के आगे तीन युवकों ने एक लाल रंग की कार रोकी और जबरदस्ती कार में बैठाया और फरार हो गए। इसके बाद दुकानदारों और लोगों ने ओल्ड सांबा कठुआ रोड को बंद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 घंटे के भीतर जसरोटा क्षेत्र से लड़की को बरामद कर लिया और कार सहित दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


वहीं, सड़क बंद कर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों में शामिल स्थानीय सरपंच रवि कुमार ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। लेकिन सरेआम दिनदहाड़े चौक से लड़की के अपहरण की इस घटना ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। इसलिए इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार जगदीश चंद्र ने कहा कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक दुकानदार से लूट का मामला सामने आया था। इसमें संलिप्त आरोपियों को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। इसलिए हो सकता है कि जिन्होंने आज अपहरण को अंजाम दिया वही युवक लूट मामले में भी लिप्त हों।

प्रदर्शनकारियों ने यह मांग भी की है कि इस अपहरण मामले में शामिल गद्याल गांव का एक युवक पहले भी कई असामाजिक गतिविधियों को अंजाम दे चुका है। इसलिए उस पर पीएसए लगाकर उसे जेल में बंद किया जाना चाहिए।

तीन में से दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने सड़क को खाली कर दिया। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि अगर तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो फिर से सड़क पर उतरेंगे।


सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जसरोटा क्षेत्र में कार समेत दो आरोपियों को दबोच लिया गया और लड़की को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक नाबालिग है और दूसरे की आयु की जांच चल रही है। इसके साथ तीसरे की तलाश में भी पुलिस टीम जुटी हुई है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363/109 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-तारिक अहमद, राजबाग थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed