फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two in custody in heroin case recovered in Sunderbani consignment was brought from Poonch for 35 lakhs

Jammu: सुंदरबनी में बरामद हेरोइन मामले में दो हिरासत में, पुंछ से 35 लाख में लाए थे खेप

Wed, 07 Jun 2023 11:38 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 07 Jun 2023 11:38 AM IST
सार

पुलिस ने पुंछ में एलओसी के नजदीक एक गांव में दबिश दी। यहां से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक के घर पर छापा मारा, जहां से स्कूटी और इको कार जब्त की।

विज्ञापन
Two in custody in heroin case recovered in Sunderbani consignment was brought from Poonch for 35 lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुंदरबनी में बरामद करोड़ों रुपये की हेरोइन पुंछ से लाई गई थी। यह हेरोइन 35 लाख देकर लाई गई थी। पकड़े गए दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को पुंछ में एलओसी के नजदीक एक गांव में दबिश दी। यहां से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक के घर पर छापा मारा, जहां से स्कूटी और इको कार जब्त की।

विज्ञापन


बता दें कि पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले ओंकार सिंह और शमशेर सिंह को सुंदरबनी के पास 1 जून की रात टवेरा कार (जेके01एबी 5470) से 25 किलो हेरोइन के साथ दबोचा गया था। पूछताछ में इन तस्करों ने बताया था कि पुंछ एलओसी के नजदीक बगयालदरा गांव के रहने वाले शकरदीन से यह हेरोइन ली थी। 
विज्ञापन


इस जानकारी के बाद राजोरी पुलिस ने मंगलवार देर शाम को पुंछ जिले के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित बगयालदरा से दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया। इन्हें देर शाम को राजोरी पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस ने शकरदीन और उसके एक साथी हमीद को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पुलिस से मांगा रिकार्ड

सूत्रें का कहना है कि राजोरी पुलिस ने पंजाब की गुरदासपुर जिला पुलिस से दोनों आरोपियों से संबंधित जानकारी मांगी है। यह देखा जा रहा है कि इनका पूर्व में नशा तस्करी को लेकर कोई रिकार्ड है या नहीं। हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि यह दोनों पहले भी नशा तस्करी में संलिप्त रहे हैं। इनके खिलाफ पंजाब में जांच चल रही है।

राजोरी-पुंछ में नशा तस्करी का नेटवर्क मंजूर के पीओके से चलाने का शक

एक तरफ जहां राजोरी-पुंछ में मौजूद आतंकी पकड़ में नहीं आ रहे, वहीं कुख्यात नशा तस्कर मंजूर अहमद भी हत्थे नहीं चढ़ रहा है। मंजूर अहमद नौशेरा के एलओसी स्थित गांव सरयाह का रहने वाला है।

11 सितंबर 2021 में सेना ने जब मंजूर अहमद को रोकना चाहा, तो वह एक साथी के साथ 1.64 करोड़ रुपये की नकदी से भरा बैग फेंक कर भाग गया। आशंका है कि मंजूर अहमद अपने साथी के साथ पीओके चला गया है, जहां से वह नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहा है। दो साल से उसका अता पता नहीं है। सूत्रों का कहना है कि मंजूर पीओके में है। वह वहां बैठकर पंजाब में मौजूद नशा तस्करों के साथ मिलकर काम कर रहा है। पंजाब के तस्करों का मंजूर के भाई सिकंदर से लगातार संपर्क में रहा है।


भाई को पंजाब पुलिस ने पकड़ा, नौशेरा से फरार

बता दें कि मंजूर अहमद के भाई सिकंदर हयात को पंजाब पुलिस ने पकड़ा था। सिकंदर के घर से 29 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई थी। वह भी नशा तस्करी में पकड़ा गया था। अभी कुछ दिन पहले ही सिकंदर को नौशेरा लाया गया था। वह पुलिस को चकमा देकर नौशेरा थाने से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed