फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five panchayats of Jammu and Kashmir received National Panchayat Awards

जम्मू-कश्मीर की पांच पंचायतों को मिले राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार

विज्ञापन
Five panchayats of Jammu and Kashmir received National Panchayat Awards
जम्मू। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर की पांच पंचायतों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इस पर एलजी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिष्ठित अवॉर्ड हासिल करने वाली पंचायतों को बधाई दी है।
विज्ञापन

बारामुला जिले के ब्लॉक कंडी राफियाबाद की ग्राम पंचायत कंगरूसा और ब्लॉक सोईबग बडगाम की ग्राम पंचायत हकरमूला को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं हीरानगर की ग्राम पंचायत कूटा को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार व कुपवाड़ा के चौकीबल की ग्राम पंचायत पंजगाम को ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार हासिल हुआ है। बारामुला की ग्राम पंचायत अच्छाबल को बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार मिला। पुरस्कार की राशि सीधे संबंधित पंचायतों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। एलजी ने सरपंचों व पंचों के अलावा अन्य सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इन ग्राम पंचायतों ने जम्मू-कश्मीर का नाम गौरवांवित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed