फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   five LET terrorists arrested by Police from Jammu

जम्मू में लश्कर के पांच मददगार गिरफ्तार, रच रहे थे आतंक फैलाने की साजिश

Sat, 08 Aug 2020 06:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Aug 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
five LET terrorists arrested by Police from Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

जम्मू संभाग में सीमा पार के निर्देश पर आतंकी गतिविधियों को फैलाने की साजिश में शामिल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच और मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी 19 जुलाई को पकड़े गए डोडा के मुबासिर फारूक बट की निशानदेही पर हत्थे चढ़े हैं। मुबासिर चंडीगढ़ के खरार में बीएससी नर्सिंग का छात्र रहा है। मॉड्यूल के सभी सदस्य पाकिस्तानी हैंडलर हारून उर्फ खुबैब (मोहम्मद आमिन बट निवासी खटावा-ठाठरी) के संपर्क में थे। हारून लश्कर का डोडा जिला कमांडर था जो 2007 में पाकिस्तान चला गया था। 

विज्ञापन


आईजी मुकेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों में डोडा के मस्जिद शिमाल के मौलवी तारिक अहमद बट, आत्म समर्पण करने वाला आतंकी व पूर्व एसपीओ आसिफ बट (दोनों निवासी साजन-डोडा), ठेकेदार खालिद लतीफ बट (कोटल-डोडा), जम्मू के एक चिकन शॉप में कार्यरत गाजी इकबाल (कोटल-डोडा) तथा डोडा के टंटा में किराया दुकानदार तारिक हुसैन मीर शामिल हैं। पूछताछ में इन सभी ने बताया कि विभिन्न मौकों तथा विभिन्न माध्यमों से इस मॉड्यूल को 12 लाख 19 हजार 704 रुपये मिले हैं। इन्होंने दो लोगों की लश्कर में भर्ती भी कराई है। इसमें डोडा साज का आबिद अहमद भट तथा जमाल दीन शामिल हैं। इसमें आबिद मुठभेड़ में मारा गया जबकि जमालदीन ने समर्पण कर दिया। 
विज्ञापन


हैंडलर के निर्देश पर डोडा में फहराया था पाकिस्तानी झंडा
जांच के दौरान पूछताछ में डोडा के बिजारनी निवासी टैंपो ट्रेवलर ड्राइवर मोहम्मद इरफान खान ने बताया कि जुलाई के शुरुआत में उसने दो सहयोगियों के साथ डोडा के द्रमन इलाके में पाकिस्तानी झंडा लहराया था। इसमें इकबाल गाजी (मॉड्यूल में गिरफ्तार) तथा साजन डोडा निवासी अमीर बट शामिल थे। इन्हें पाकिस्तानी हैंडलर हारून से निर्देश मिला था। गाजी ने पूछताछ में यह कबूल किया कि उसे हारून का फोन आया था। इसके बाद उसने डोडा बाजार से कपड़े खरीदे और खुद ही झंडा तैयार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से तीन और टिफिन बॉक्स व रुपये बरामद
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तारिक हुसैन मीर की निशानदेही पर उसके घर से और तीन टिफिन बॉक्स बरामद किए गए। इसमें 40 हजार 700 रुपये भी थे जिसे मॉड्यूल का हिस्सा होने के नाते पाक हैंडलर की ओर से विभिन्न मौकों पर पैसे दिए गए थे। 

मॉड्यूल का देश के अन्य हिस्सों में भी संपर्क, चार कश्मीरी युवक भी शामिल
पुलिस को जांच के दौरान यह पता चला कि इस मॉड्यूल में कश्मीर के चार युवक भी शामिल हैं। इसके साथ ही इस मॉड्यूल का देश के अन्य हिस्सों में भी संपर्क है। टेरर मॉड्यूल को वित्तीय मदद करने तथा आतंकी घटनाओं के लिए युवाओं को भड़काने के मामले की जांच जारी है। 


सुरक्षा बलों के ठिकाने का ब्योरा देने तथा युवाओं की भर्ती का था जिम्मा
इन सभी को वैसे युवाओं को चिह्नित करने का जिम्मा सौंपा गया था जो आतंकी संगठन में शामिल हो सकते थे। संभाग में लश्कर संगठन को मजबूत करने तथा सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने, सुरक्षा बलों के ठिकानों तथा उनकी तैनाती का ब्योरा पाक हैंडलर को सौंपने, हथियारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने और सक्रिय व मारे गए आतंकियों के परिवार वालों को पैसे पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed