{"_id":"6167eca2e5112277cf464875","slug":"five-big-news-president-kovind-will-celebrate-dussehra-with-soldiers-in-dras-delhi-parade-will-have-a-tableau-on-the-theme-of-entrepreneur-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बड़ी खबरें: द्रास में राष्ट्रपति कोविंद जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा, दिल्ली परेड में एंटरप्राइजिंग लद्दाख थीम पर होगी झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बड़ी खबरें: द्रास में राष्ट्रपति कोविंद जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा, दिल्ली परेड में एंटरप्राइजिंग लद्दाख थीम पर होगी झांकी
Thu, 14 Oct 2021 04:16 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 14 Oct 2021 04:16 PM IST
सार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को दशहरा पर्व लद्दाख के द्रास में सैन्य जवानों के साथ मनाएंगे। वहीं गणतंत्र दिवस समारोह की परेड के लिए लद्दाख प्रशासन ने प्रदेश की झांकी की थीम तय कर दी है। साथ ही एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते पकड़ा है।
विज्ञापन
jammu kashmir top news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को दशहरा पर्व लद्दाख के द्रास में सैन्य जवानों के साथ मनाएंगे। राष्ट्रपति गुरुवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच चुके हैं। वे दौरे की शुरूआत लद्दाख से कर रहे हैं। लद्दाख के उपराज्यपाल ने उनका स्वागत किया। गुरुवार को राष्टपति लेह के सिंधु घाट पर सिंधु दर्शन पूजा में शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..........
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह की परेड के लिए लद्दाख प्रशासन ने प्रदेश की झांकी की थीम तय कर दी है। लद्दाख की झांकी ‘एंटरप्राइजिंग लद्दाख’ थीम पर तैयार की जाएगी। उपराज्यपाल आरके माथुर के सलाहकार उमंग नरूला की अध्यक्षता में बैठक के दौरान एंटरप्राइजिंग लद्दाख थीम पर सहमति से मुहर लगाई गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..........
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते पकड़ा है। बुधवार को एसीबी ने यह कार्रवाई पुंछ जिले के बफलियाज में की। यहां बफलियाज ब्लॉक की द्राबा पंचायत के पंचायत सचिव मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार किया गया। एसीबी को शिकायत मिली थी कि मोहम्मद शरीफ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रति फाइल रिलीज करने का पांच हजार रुपये मांग रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..........
विज्ञापन
हम सभी को बिना डरे आतंकी ताकतों का मुकाबला करना होगा। इनके नापाक मंसूबों को नाकाम करना है। हम भारत का हिस्सा हैं और इसके लिए हम गोली खाने को भी तैयार हैं। यह बात जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कही। वह बुधवार को आतंकी हमले में मारी गईं प्रिंसिपल सुपिंदर कौर के भोग में शामिल होने के लिए गुरुद्वारा शहीद बुंगा साहिब पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..........
शाम ढलते ही शहर में ट्रैफिक सिग्नल झिलमिलाने (ब्लिंक मोड) पर आ जाते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। लेकिन संबंधित प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। जानकारी के अनुसार आठ बजे से पहले ही सिग्नल का ब्लिंक मोड पर आना शुरू हो जाता है। खासकर बिक्रम और ज्यूल चौक जैसे अति व्यस्त चौराहों पर स्थिति बेकाबू हो जाती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..........