फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Blinking traffic signals are inviting accidents, increasing problem at major chowk intersections

जम्मू-कश्मीर: ब्लिंकिंग ट्रैफिक सिग्नल दे रहे हादसों को न्योता, प्रमुख चौक चौराहों पर बढ़ी समस्या

Thu, 14 Oct 2021 12:10 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 14 Oct 2021 12:10 PM IST
सार

आठ बजे से पहले ही सिग्नल का ब्लिंक मोड पर आना शुरू हो जाता है। खासकर बिक्रम और ज्यूल चौक जैसे अति व्यस्त चौराहों पर स्थिति बेकाबू हो जाती है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Blinking traffic signals are inviting accidents, increasing problem at major chowk intersections
ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाम ढलते ही शहर में ट्रैफिक सिग्नल झिलमिलाने (ब्लिंक मोड) पर आ जाते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। लेकिन संबंधित प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। जानकारी के अनुसार आठ बजे से पहले ही सिग्नल का ब्लिंक मोड पर आना शुरू हो जाता है। खासकर बिक्रम और ज्यूल चौक जैसे अति व्यस्त चौराहों पर स्थिति बेकाबू हो जाती है।

विज्ञापन


शहर में आठ से नौ बजे तक चौक चौराहों पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। लेकिन ब्लिंक मोड होने के चलते वाहन दोनों तरफ से निकलने लगते हैं और इससे बड़ा हादसा हो सकता है। यहीं नहीं, दिन को भी शहर में कई जगहों पर ऐसी स्थिति रहती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लद्दाख पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, द्रास में जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक सिग्नल का सिस्टम सही तरह से काम नहीं कर पा रहा। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसएसपी ट्रैफिक कौशल शर्मा ने बताया कि रात को नौ बजे के बाद सिग्नल ब्लिंक मोड पर हो जाते हैं। लेकिन अगर आठ बजे से पहले की बात है तो यह गलत है। इसकी जानकारी नहीं है। इसको ठीक करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed