{"_id":"6167db9096b19f217d24b1b8","slug":"dr-farooq-abdullah-kashmir-is-part-of-india-ready-to-take-bullets-for-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. फारूक अब्दुल्ला: कश्मीर भारत का हिस्सा, इसके लिए गोली खाने को भी हैं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. फारूक अब्दुल्ला: कश्मीर भारत का हिस्सा, इसके लिए गोली खाने को भी हैं तैयार
Thu, 14 Oct 2021 12:56 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:56 PM IST
सार
नेकां अध्यक्ष बोले, हमेें बिना डरे आतंकियों का मुकाबला करना होगा। सुपिंदर के भोग में शामिल अब्दुल्ला बोले, दरिंदों ने इंसानिय का कत्ल किया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हम सभी को बिना डरे आतंकी ताकतों का मुकाबला करना होगा। इनके नापाक मंसूबों को नाकाम करना है। हम भारत का हिस्सा हैं और इसके लिए हम गोली खाने को भी तैयार हैं। यह बात जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कही। वह बुधवार को आतंकी हमले में मारी गईं प्रिंसिपल सुपिंदर कौर के भोग में शामिल होने के लिए गुरुद्वारा शहीद बुंगा साहिब पहुंचे थे।
विज्ञापन
नेकां अध्यक्ष ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में मुसलमानों, सिखों और हिंदुओं को बांटा जा रहा है। इसे बंद करना होगा। इसको अगर बंद नहीं किया गया तो हिंदुस्तान नहीं रहेगा और अगर हिंदुस्तान को बचाना है तो हमें मिल-जुलकर रहना होगा। डॉ. फारूक ने देवेंद्र राणा के पार्टी छोड़ने पर कहा कि पार्टी के लोग आते हैं और चले जाते हैं, इसमें कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास रोहिंग्याओं का रिकॉर्ड नहीं, आठ माह से 200 से ज्यादा रोहिंग्या जेल में
विज्ञापन
जब सब भाग गए थे तब भी सिख यहीं थे
गुरुद्वारा साहिब में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. फारूक भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह सरासर इंसानियत का कत्ल हुआ है। हमें इन दरिंदों का डटकर मुकाबला करना है। जब कश्मीर से सभी भाग गए तब एक ही कौम आगे आई और वह है सिख कौम, जिसने कश्मीर नहीं छोड़ा। इस बात का उन्हें फख्र है। डॉ. फारूक ने कहा कि प्रिंसिपल सुपिंदर हमारे बच्चों को पढ़ाती थीं, उन्हें कोई मारे और समझे हम इस्लाम की खिदमत कर रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। कातिल जहन्नुम में जाएंगे।