फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five big news: One more soldier martyred in terrorist attack in Srinagar's Jevan, encounter started once again in Poonch

पांच बड़ी खबरें: श्रीनगर के जेवन में हुए आतंकी हमले में एक और जवान शहीद, पुंछ में एक बार फिर शुरू हुई मुठभेड़

Tue, 14 Dec 2021 04:57 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 14 Dec 2021 04:57 PM IST
सार

श्रीनगर के जेवन में सोमवार को हुए आतंकी हमले में पुलिस के 14 जवान घायल हुए थे, जिनमें से तीन जवान शहीद हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में जम्हूरियत की मजबूती और अमन बहाली से बौखलाए आतंकियों ने श्रीनगर के जेवन इलाके में पुलवामा हमला दोहराने की साजिश रची थी। वहीं जम्मू-कश्मीर में  पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के डोरी ढोक में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जिसमें एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। 

विज्ञापन
Five big news: One more soldier martyred in terrorist attack in Srinagar's Jevan, encounter started once again in Poonch
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर के जेवन में सोमवार को हुए आतंकी हमले में पुलिस के 14 जवान घायल हुए थे, जिनमें से तीन जवान शहीद हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में जम्हूरियत की मजबूती और अमन बहाली से बौखलाए आतंकियों ने श्रीनगर के जेवन इलाके में पुलवामा हमला दोहराने की साजिश रची थी। इस हमले में पाकिस्तानी आतंकी के भी शामिल होने का शक है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकियों ने पहला बड़ा हमला किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में  पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के डोरी ढोक में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जिसमें एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं एक अन्य आतंकी के घायल होने की सूचना मिली है। मौके पर एक एके-47 और एक मैग्जिन बरामद हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन


श्रीनगर के जेवन में सोमवार को हुए आतंकी हमले में पुलिस के 14 जवान घालय हुए थे, जिनमें से तीन जवान शहीदो हो गए हैं। इस हमले पर आईजीपी कश्मीर ने बताया कि हमले में दो विदेशी और एक स्थानीय समेत तीन आतंकी शामिल थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ अरुण कुमार मेहता ने कहा कि जम्मू कश्मीर ने राष्ट्रीय टीकाकरण अनुसूची के अनुसार बच्चों के टीकाकरण में 100 फीसदी कवरेज प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की है। इसके साथ छूटे हुए बच्चों को अगले 3-4 महीने की अवधि में एक अभियान में कवर किया जाएगा। प्रदेश में 94 फीसदी नवजात सरकारी संस्थानों में जन्म ले रहे हैं और विभाग को प्रत्येक बच्चे के टीकाकरण रिकार्ड को डिजिटल रूप में उपलब्ध करवाने पर काम करना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....


जम्मू-कश्मीर में दिन भर हल्के बादल छाए रहे, शुष्क सर्दी से दिक्कतें बढ़ी हैं। चिल्ले कलां के करीब आने के साथ कश्मीर में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। कई जिलों में दिन का तापमान भी दस डिग्री से नीचे चल रहा है। जबकि न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे है। लेह और कारगिल में शरीर को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। कारगिल में दिन और रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed