{"_id":"61b832ba244098224207e588","slug":"jewan-terrorist-attack-igp-kashmir-said-this-attack-was-already-planned-three-terrorists-were-involved","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवन आतंकी हमला: आईजीपी कश्मीर बोले- पहले से ही नियोजित था यह हमला, तीन आतंकी थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवन आतंकी हमला: आईजीपी कश्मीर बोले- पहले से ही नियोजित था यह हमला, तीन आतंकी थे शामिल
Tue, 14 Dec 2021 11:29 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:29 AM IST
सार
जेवन में हुए आतंकी हमले पर आईजीपी कश्मीर ने बताया कि हमले में दो विदेशी और एक स्थानीय समेत तीन आतंकी शामिल थे। यह सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे। वहीं इस दौरान एक आतंकी भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
आईजीपी कश्मीर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर के जेवन में सोमवार को हुए आतंकी हमले में पुलिस के 14 जवान घालय हुए थे, जिनमें से तीन जवान शहीदो हो गए हैं। इस हमले पर आईजीपी कश्मीर ने बताया कि हमले में दो विदेशी और एक स्थानीय समेत तीन आतंकी शामिल थे। यह सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे। वहीं इस दौरान एक आतंकी भी घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि हमला पहले से ही नियोजित था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- श्रीनगर हमला: एक और जवान शहीद, अनुच्छेद-370 हटने के बाद पहला बड़ा हमला, जम्हूरियत की मजबूती से बौखलाहट
विज्ञापन
वहीं डीजीपी दिलबाग सिंह का कहना है कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई से आतंकियों में बौखलाहट है। पाकिस्तान घाटी में शांति नहीं चाहता है। वह यहां की शांति में खलल डालने के मौके तलाशता रहता है। अमन में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मौजूदा वारदात को लेकर छानबीन की जा रही है। हमलावरों को जल्द खोज निकाला जाएगा।
विज्ञापन