{"_id":"61b8777f553c73283d39a706","slug":"jammu-kashmir-light-clouds-dry-winter-increased-the-problems-throughout-the-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दिन भर छाए रहे हल्के बादल शुष्क सर्दी ने बढ़ाईं दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दिन भर छाए रहे हल्के बादल शुष्क सर्दी ने बढ़ाईं दिक्कतें
Tue, 14 Dec 2021 04:22 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 14 Dec 2021 04:22 PM IST
सार
कश्मीर के बाद जम्मू संभाग के भी कई जिलों में पारा शून्य के करीब। प्रदेश में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में दिन भर हल्के बादल छाए रहे, शुष्क सर्दी से दिक्कतें बढ़ी हैं। चिल्ले कलां के करीब आने के साथ कश्मीर में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। कई जिलों में दिन का तापमान भी दस डिग्री से नीचे चल रहा है। जबकि न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे है। लेह और कारगिल में शरीर को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। कारगिल में दिन और रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में भी पारे में गिरावट है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से गिरकर माइनस 3.5 डिग्री और दिन का पारा 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर में हल्की धूप में ठंडक का अहसास बढ़ा है।
विज्ञापन
सूखी सर्दी से खांसी, जुकाम और वायरल बुखार जैसी परेशानी हो रही है। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 और गुलमर्ग में माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हल्के बादलों के साथ सूर्य देवता की आंख-मिचौनी जारी रही, ठंड भी बढ़ी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- श्रीनगर हमला: एक और जवान शहीद, अनुच्छेद-370 हटने के बाद पहला बड़ा हमला, जम्हूरियत की मजबूती से बौखलाहट
संभाग के बनिहाल में न्यूनतम तापमान माइनस 1.4, बटोत में 2.1, कटड़ा में 2.1, भद्रवाह में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.9 और दिन का पारा 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.0 और दिन का माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।