फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Encounter between security forces and terrorists started once again in Poonch, one terrorist killed

जम्मू-कश्मीर: राजोरी और पुंछ में हमलों के लिए पाकिस्तान से आया लश्कर आतंकी ढेर

Wed, 15 Dec 2021 04:47 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 15 Dec 2021 04:47 AM IST
सार

पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के डोरी धूक में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Encounter between security forces and terrorists started once again in Poonch, one terrorist killed
poonch encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजोरी और पुंछ में आतंकी वारदातों के लिए खास प्रशिक्षण लेकर आए लश्कर-ए-ताइबा के पाकिस्तानी आतंकी को मंगलवार सुरक्षा बलों ने बहरामगला क्षेत्र में ढेर कर दिया। उसका एक साथी जंगल में भाग निकला। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन देर शाम तक जारी था। मारे गए आतंकी की पहचान पाकिस्तान के रहने वाले अबू जरारा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक एके-47 राइफल, चार मैगजीन, एक ग्रेनेड, पाउच, भारतीय मुद्रा के कुछ रुपये बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों ने बताया कि सोमवार की देर शाम सुरक्षा बलों, सेना और पुलिस को बैहरामगला क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर सेना की 16 आरआर, एसओजी और सुरनकोट पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। मंगलवार तड़के उजाला होते ही आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ ही देर में एक आतंकी को मार गिराया गया। राजोरी-पुंछ में इस साल यह आठवां आतंकी मारा गया है।
विज्ञापन


अबू जरारा को पीर पंजाल के दक्षिणी हिस्से में आतंकी गतिविधियां अंजाम देने की पाकिस्तान में खास ट्रेनिंग दी गई थी। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राजोरी सेक्टर में इससे पूर्व आतंकियों का कुख्यात गाइड हाजी आरिफ भी मारा गया था। पाकिस्तान की ओर से राजोरी-पुंछ में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है। अबु जरारा को मार गिराने में स्थानीय लोगों की भूमिका अहम रही है। समय से सटीक सूचना मिलने पर ही आतंकी को मार गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त माह से दे रहा था गच्चा
राजोरी और पुंछ जिलों के जंगलों में इस साल अगस्त माह में आतंकियों की मौजूदगी का पता चला था। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार आतंकी इलाके के घने जंगलों में जाकर छिप गए थे। सुरक्षा बलों की घेराबंदी ने आतंकियों को आबादी वाले इलाके से दूर जाने को मजबूर किया। आतंकियों को खाने, कपड़ों और मोबाइल फोन के लिए ग्रामीणों तक पहुंचना पड़ा, जहां से सुरक्षा बलों को सूचना मिल गई। सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मूवमेंट पर नजर रखी। इसी रणनीति के तहत आतंकियों को पीर पंजाल के ऊंचाई वाले इलाकों की ओर जाने को मजबूर किया गया। इसी वजह से ऑपरेशन को अंजाम देने में सुरक्षा बलों को कोई परेशानी नहीं आई।


सेना पर हमलों में अबू जरारा के हाथ पर अभी जांच जारी 
बहरामगला क्षेत्र में ढेर किए गए आतंकी का सुरनकोट के चमरेड़ और मेंढर के भाटादूड़ियां में सैन्य टुकड़ियों पर हमले में हाथ था या नहीं, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। इसकी जांच अभी जारी है। दो जगह घात लगाकर किए गए हमले में सेना के दो जेसीओ समेत नौ जवान शहीद हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed