फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fishermen found an idol of Goddess Durga in the Jhelum River while fishing

Jammu: मछली पकड़ते समय मछुआरों को झेलम नदी में मिली देवी दुर्गा की प्रतिमा, पुलिस ने पुरातत्व विभाग को सौंपा

Sat, 27 Dec 2025 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 06:30 AM IST
विज्ञापन
Fishermen found an idol of Goddess Durga in the Jhelum River while fishing
देवी दुर्गा की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

झेलम नदी में गुरुवार को मछली पकड़ते समय शलतेंग निवासी मछुआरे नजीर अहमद लटू को पत्थर की प्रतिमा मिली। नजीर अहमद ने उसे पुलिस पुलिस स्टेशन शेरी को सौंप दिया। शुक्रवार को पुरातत्व विभाग को यह प्रतिमा सौंप दी गई। यह प्रतिमा देवी दुर्गा की बताई गई है।

विज्ञापन


नजीर अहमद ने बताया कि आम दिनों की तरह वह साथी मछुआरों के साथ वीरवार को भी झेलम नदी में मछली पकड़ने गए गए। मछली पकड़ने के दौरान उथरी सतह पर एक मूर्ति जैसी आकृति दिखाई दी। इस निकाला तो यह किसी देवी की प्रतिमा लगी। अपने हिंदू भाइयों की आस्था देखते हुए हम तुरंत पुलिस स्टेशन शीरी गए और पुलिस को पूरी बात बताते हुए प्रतिमा उन्हें सौंप दी। आज पता लगा है कि वह प्रतिमा देवी दुर्गा की है। अधिकारियों ने बताया कि वीरवार को पुलिस ने प्रतिमा को अपने सुरक्षा में लिया और पुरातत्व विभाग को बताया। शुक्रवार को पुरातत्व विभाग की एक टीम पुलिस स्टेशन शीरी पहुंची और उसे अपने संरक्षण में लिया।
विज्ञापन


पुरातत्व विभाग के अनुसार यह प्रतिमा देवी दुर्गा की है। अब इसके पुरातत्व महत्व की पहचान कराई जाएगी। वहीं बारामुला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐतिहासिक या पुरातात्विक महत्व की किसी भी ऐसी खोज की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed