फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   firing between security forces and terrorist in shopian

जम्मू-कश्मीर: बुरहान वानी ग्रुप का आखिरी आतंकी लतीफ टाइगर भी ढेर

Fri, 03 May 2019 08:23 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शोपियां/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शोपियां/श्रीनगर Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 03 May 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
firing between security forces and terrorist in shopian
- फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को मुठभेड़ में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में से एक बुरहान वानी ग्रुप का आखिरी आतंकी लतीफ अहमद डार उर्फ लतीफ टाइगर भी शामिल था। यह आतंकी बुरहान वानी ग्रुप के वायरल हुए 11 सदस्यीय ग्रुप फोटो में भी शामिल था। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हुआ है। आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।  

विज्ञापन

    
जिले के अदखारा गांव में शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों को दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली। इसके तुरंत बाद सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर साझा तलाशी अभियान चलाया गया। घेरा सख्त होता देख इलाके में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर की मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी। इस दौरान सेना का जवान योगेंद्र कुमार घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।        
विज्ञापन

पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजी स्वयं प्रकाश पाणि ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की शिनाख्त डोगरीपोरा पुलवामा के लतीफ अहमद डार, मूलु छितरागाम शोपियां के तारिक अहमद शेख उर्फ मुफ्ती वकास और चोटिगाम शोपियां के शारिक अहमद निंगरू के तौर पर हुई है। तीनों हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे और उनके खिलाफ काफी मामले दर्ज थे। बुरहान ग्रुप में से एक तारिक पंडित नामक आतंकी को पुलिस ने मई 2016 में पुलवामा से गिरफ्तार किया था। लतीफ 2014 से इलाके में सक्रिय था और पुराने आतंकियों में से एक था। तारिक इलाके में स्थानीय युवाओं की आतंकी संगठन में भर्ती के पीछे एक मुख्य चेहरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ खत्म होते ही भड़की हिंसा, 20 घायल

इलाके में मुठभेड़ के दौरान तीन स्थानीय आतंकियों के मारे जाने की खबर फैलते ही हिंसा भड़क उठी। कई जगह हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। प्रदर्शनकारियों द्वारा सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की गई। इन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। पैलेट गन का भी इस्तेमाल किया गया। कई जगहों पर हालात नियंत्रण से बाहर होता देख हवाई फायरिंग भी की गई।

हिंसक प्रदर्शनों के दौरान करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है जिनमें कुछ सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं। घायलों में से तीन प्रदर्शनकारियों को पैलेट इंजुरी है जिन्हें श्रीनगर रेफर किया गया है। एक को पैर में बुलेट इंजुरी भी है। हालात को ध्यान में रखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और श्रीनगर-बनिहाल के बीच रेल सेवा भी बंद की गई।

एक स्पेसिफिक इनपुट के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया गया था। मुठभेड़ की शुरुआत में कुछ स्थानीय लोग अंदर फंसे हुए थे जिन्हें पहले सुरक्षाबलों द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह एक बहुत अच्छा सफलतापूर्वक ऑपरेशन रहा। इसमें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।  सुरक्षाबलों के तालमेल के चलते सफलतापूर्वक अंजाम दिए जाते हैं। यह भी उसी का नतीजा है। -एसपी पाणि, आईजी पुलिस कश्मीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed