फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire Incidence Kathuwa

Jammu News: लखनपुर में रावी दरिया के किनारे कच्चे कुल्लों में लगी आग

Wed, 04 Jun 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 04 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Fire Incidence Kathuwa
लखनपुर ​स्थित रावी दरिया ​स्थित कुल्लों में लगी आग।
कठुआ। लखनपुर स्थित रावी दरिया के किनारे मंगलवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इससे वहां रहने वाले गुज्जर समुदाय के छह कुल्ले जलकर राख में तब्दील हो गए। कुल्लों में रहने वाले छह परिवार बेघर हो गए। रसोई गैस के तीन सिलिंडर फटने से वहां दहशत फैल गई।
विज्ञापन


इन कुल्लों में मंगलवार दोपहर तीन बजे अचानक आग भड़कने लगी। कुछ लोग घरों में रखा सामान आग से बचाने के लिए दौड़े तो कुछ ने आग को काबू करने का प्रयास किया लेकिन जब आग ने भयावह रूप धारण कर लिया तो स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी लखनपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ियों को मंगवा कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मशक्कत करने के बाद दमकल के जवानों ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक छह कुल्ले जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में वहां रखे रसोई गैस के तीन सिलिंडर भी फट गए। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कुल्लों में आग भड़की।
पीड़ित शेर अली ने बताया कि इस घटना में उनके साथ रहने वाले छह परिवारों के कुल्ले राख में तब्दील हो गए। इस घटना में राशन, कपड़े, बर्तन, बिस्तर आदि दैनिक उपयोग का सामान, नकदी, अभिलेख जलने के साथ ही वह बेघर भी हो गए।
दूसरे प्रभावित हुसैन अली ने बताया कि उनके घर में आग से घरेलू सामान समेत करीब 60,000 की नकदी और दस्तावेज भी जल गए। रहम अली ने बताया कि कई जानवर झुलस गए और एक बकरी की मौत भी हो गई।

वहीं, लखनपुर थाना प्रभारी त्रिभुवन खजूरिया ने बताया कि कुल्लों में आग लगने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर करीब चार घंटे की मशक्कत कर आग को काबू कर लिया है। घटना की जांच के लिए राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस आग लगने का असली कारण जानने का भी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed