{"_id":"676061a69a7f3f53f50b1ae1","slug":"fire-broke-out-in-forests-of-mendhar-near-the-line-of-control-in-poonch-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch Fire: नियंत्रण रेखा के पास मेंढर के जंगलों में लगी आग, देर रात तक नहीं पाया जा सका काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch Fire: नियंत्रण रेखा के पास मेंढर के जंगलों में लगी आग, देर रात तक नहीं पाया जा सका काबू
Mon, 16 Dec 2024 10:51 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:51 PM IST
सार
जिला वन अधिकारी नवीद इकबाल ने कहा कि काफी समय से क्षेत्र में बारिश न होने से हर तरफ सूखे की स्थिति है। ऐसे में जरा सी लापरवाही से आग लग जाती है।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेंढर की मनकोट तहसील में सोमवार देर शाम को नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती क्षेत्र उछाद के जंगलों में भयंकर आग लग गई। इसने करीब दो किलोमीटर के क्षेत्र को चपेट में ले लिया है। वन संपदा और वन्य प्राणियों को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
आग का पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, वन विभाग के कर्मचारी और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन विभाग के कर्मचारी नियंत्रण पाने के प्रयास में जुट गए। बड़े क्षेत्र में आग के फैलने से देर रात तक काबू नहीं पाया जा सका। उधर, जिला वन अधिकारी नवीद इकबाल ने कहा कि काफी समय से क्षेत्र में बारिश न होने से हर तरफ सूखे की स्थिति है। ऐसे में जरा सी लापरवाही से आग लग जाती है। हमारे कर्मचारी और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
विज्ञापन