फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire breaks out in MLA Hostel Srinagar

Jammu News: एमएलए हॉस्टल श्रीनगर में भड़की आग, 6 गाड़ियों की मदद से बुझाई

विज्ञापन
Fire breaks out in MLA Hostel Srinagar
श्रीनगर। शहर के एमए रोड पर स्थित एमएलए हॉस्टल में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह एक कमरे में आग लगी, जिसने देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया और इमारत की दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों की मदद से इस पर काबू पाया गया। हालांकि इस अग्निकांड में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ऊपरी मंजिल में रखा गया सारा सामान जलकर राख हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed