फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   finance accounts assistant paper

Jammu News: वित्त लेखा सहायक की परीक्षा आज, 972 पदों के लिए 1.94 लाख उम्मीदवार

विज्ञापन
finance accounts assistant paper
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। वित्त विभाग में वित्त लेखा सहायक के 972 पदों की भर्ती परीक्षा रविवार को होने जा रही है। इसमें 1.94 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने सभी 20 जिलों में 602 परीक्षा केंद्र बनाए है। 120 अंक की परीक्षा में दो घंटे का समय मिलेगा। नकल मुक्त परीक्षा के लिए 15 सौ से अधिक सरकारी कर्मचारियों को निरीक्षक नियुक्त किया हैं। दोपहर 12:30 बजे से पेपर शुरू होगा। यह परीक्षा पहले विवादों में रह चुकी है। उस दौरान आयोजन में अव्यवस्था मिली थी, जिसके बाद सरकार ने परीक्षा को रद्द कर दिया था। वहीं, परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी। जेकेएसएसबी के परीक्षा नियंत्रक रियाज अहमद मलिक ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हैं।

सबसे ज्यादा जम्मू से उम्मीदवार
जम्मू संभाग की बात करें तो 90394 उम्मीदवार परीक्षा में भाग लेंगे। सबसे ज्यादा जम्मू जिले के 31656 उम्मीदवार हैं। डोडा के 7648, कठुआ 10566, किश्तवाड़ 3744, पुंछ 7250, राजोरी 10342, रामबन 3187, रियासी 2941, सांबा 5652, उधमपुर के 7408 उम्मीदवार परीक्षा में बैठेंगे। कश्मीर संभाग से 105476 उम्मीदवार शामिल होंगे। इसमें श्रीनगर 16635, अनंतनाग और बारामुला क्रमश: 15533, 15539, पुलवामा 10820, कुपवाड़ा 10341, बडगाम 11361, कुलगाम 9221, गांदरबल 4807, बांदीपोरा 5463 व शोपियां से 5784 उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed