फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq group relief from court

JKCA विवाद: न्यायालय से फारूक धड़े को राहत

Thu, 17 Sep 2015 10:01 AM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 10:01 AM IST
विज्ञापन
Farooq group relief from court

श्रीनगर की स्थानीय अदालत ने जेकेसीए की अंसारी ग्रुप की जनरल काउंसिल और वर्किंग काउंसिल की बैठक के मामले में अंतिम फैसला न आने तक स्टे को बरकरार रखते हुए डा. फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में चलने वाली जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन को अंतरिम राहत दी है।

विज्ञापन


जनरल काउंसिल की बैठक में ही अंसारी धड़े के जेकेसीए चुनाव आयोजित किए थे, जिसके बाद चेयरमैन अरविंदर सिंह मिक्की ने इस चुनाव और संबंधित बैठकों को न्यायालय में चुनौती दी थी।
विज्ञापन


20 जुलाई 2015 को श्रीनगर में जेकेसीए के अंसारी ग्रुप धड़े ने एसोसिएशन की वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाकर चुनाव आयोजित कराए थे।

महबूब इकबाल को चेयरमैन, खेल मंत्री इमरान रजा अंसारी को प्रधान और इकबाल शाह को महासचिव बनाया गया था, लेकिन इस चुनाव के साथ ही फारूक धड़े से चेयरमैन मिक्की ने अदालत में चुनौती देकर चुनाव पर स्टे लगवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जेकेसीए में हस्तक्षेप कर रही सरकार’

Farooq group relief from court

चेयरमैन अरविंदर सिंह मिक्की का कहना है कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में गठबंधन सरकार के नुमाइंदे हस्तक्षेप कर अपनी पैठ बनाने की कोशिश में हैं। रियासत में क्रिकेट को बढ़ावा देने में अड़चनें डाली जा रही हैं।

सरकार के दबाव में श्रीनगर में अंसारी धड़े द्वारा जेकेसीए कार्यालय के ताले तोड़े गए। संबंधित बैंक ने बिना कानूनी जांच के जेकेसीए के नियमित अकाउंट को बंद करके दूसरे धड़े के अकाउंट खोल दिए। जिस पर न्यायालय से स्टे आने के बाद भी बैंक ने कार्रवाई नहीं की।

मिक्की का कहना है कि बजालता अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण पर जल्द काम होगा। मंडलायुक्त को जगह की निशानदेही के लिए कहा गया था। बीसीसीआई महासचिव अनुराग ठाकुर से बात हुई है,उन्होंने न्यायालय का फैसला उनके हक में आने पर चार साल का बकाया और प्रोजेक्ट को राशि जारी करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed