फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farooq abdullah said Decision on seat sharing in loksabha polls with INDIA alliance soon

जम्मू कश्मीर: कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाना जरूरी- फारूक अब्दुल्ला

Tue, 27 Feb 2024 03:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 27 Feb 2024 03:08 PM IST
सार

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस के बीच बातचीत जारी है। जम्मू कश्मीर में लोकसभा सीट बंटवारे पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
farooq abdullah said Decision on seat sharing in loksabha polls with INDIA alliance soon
farooq abdullah - फोटो : ANI

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को मजबूत करना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो ये खुद अपने देश को मुसीबत में डालने जैसा होगा।

विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस के बीच बातचीत जारी है। जम्मू कश्मीर में लोकसभा सीट बंटवारे पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने के सवाल के जवाब में डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव के दौरान ऐसा अक्सर होता है। लोग किसी पार्टी जुड़ते और अलग होते हैं। इससे उनकी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।  यह लोगों पर निर्भर करता है कि वे तथ्यों का पता लगाएं और इस पर विचार करें कि किस पार्टी को सत्ता में लाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने में अत्यधिक देरी पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "यह आश्चर्य की बात है कि सरकार संसदीय चुनाव तो कराने जा रही है लेकिन जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। दिल्ली में इसके लिए पहले दौर की बैठक हो चुकी है। इसमें कांग्रेस द्वारा रखे गए प्रस्ताव में से एक पर नेकां के वरिष्ठ नेतृत्व में सहमति नहीं बनी है। जल्द ही दूसरे की बैठक की जाएगी, जिसमें फिर चर्चा की जाएगी। यहां पढ़ें खबर...



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed