फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq Abdullah on supreme court verdict on article 370 said elections should be held in soon

Article 370: 'जम्मू-कश्मीर को नरक में जाने दो...' सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले फारूक अब्दुल्ला

Tue, 12 Dec 2023 05:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 12 Dec 2023 05:08 PM IST
सार

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वे चाहते हैं जम्मू कश्मीर में जल्द से विधानसभा चुनाव हों। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू अनुच्छेद 370 के लिए जिम्मेदार नहीं थे।

विज्ञापन
Farooq Abdullah on supreme court verdict on article 370 said elections should be held in soon
सांसद फारूक अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला अनुच्छेद 370 को निरस्त को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के सवाल में कहा कि जम्मू कश्मीर को नरक में जाने दो। भाजपा लोगों को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के दिल जीतने की बात करती रही है, लेकिन अगर लोगों को दूर धकेलने के लिए ऐसी चीजें करते रहेंगे कैसे किसी का दिल जीता जा सकता है।

विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वे चाहते हैं जम्मू कश्मीर में जल्द से विधानसभा चुनाव हों। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू अनुच्छेद 370 के लिए जिम्मेदार नहीं थे। इससे पहले संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर समस्या के लिए पूर्व पीएम नेहरू को दोषी ठहराया था।
विज्ञापन


अब्दुल्ला ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि उनके (भाजपा के) मन में नेहरू के खिलाफ जहर क्यों है। नेहरू जिम्मेदार नहीं हैं। जब अनुच्छेद 370 आया तो सरदार पटेल वहां थे। जब कैबिनेट की बैठक हुई तब नेहरू अमेरिका में थे। जब निर्णय लिया गया तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी मौजूद थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सर्वसम्मति से संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने के 2019 के फैसले को बरकरार रखा। उच्चतम न्यायालय ने सितंबर 2024 के अंत तक प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराए जाने का भी निर्देश दिया। साथ ही राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किए जाने के लिए कहा।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस फैसले से जम्मू-कश्मीर में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि वहां जाएं और खुद देखें। उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि चुनाव हों। हम उम्मीद कर रहे थे कि अगर सुप्रीम कोर्ट (अनुच्छेद) 370 को हटा देगा, तो वे भी तुरंत चुनाव कराने के लिए कहेंगे। उन्होंने सितंबर तक का समय दिया, इसका क्या मतलब है? न्याय कहां है?'

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भारत के दावे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'यह फैसला सरकार को लेना है। हमने कभी किसी को नहीं रोका... हम कुछ नहीं हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed