{"_id":"6443dd2f17d0dddbfe026a03","slug":"farooq-abdullah-do-not-take-action-against-innocent-in-poonch-terror-attack-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारूक अब्दुल्ला: पुंछ आतंकी हमले में निर्दोंषों पर न करें कार्रवाई, घटना की गहनता से होनी चाहिए जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारूक अब्दुल्ला: पुंछ आतंकी हमले में निर्दोंषों पर न करें कार्रवाई, घटना की गहनता से होनी चाहिए जांच
Sat, 22 Apr 2023 06:42 PM IST
विमल शर्मा
एएनआई/संवाद, श्रीनगर
एएनआई/संवाद, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 22 Apr 2023 06:42 PM IST
सार
फारूक ने कहा कि घटनास्थल का इलाका भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक है। इस पर जांच की जानी चाहिए। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : एएनआई
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पुंछ आतंकी हमले की जांच शुरू हो गई है। इस मामले में निर्दोष लोगों को गिरफ्तार नहीं करना चाहिए। मुझे पता है कि इसका दोष निर्दोष लोगों पर डालेंगे, इसलिए मैं नहीं चाहता कि निर्दोष लोग इस मामले में फंसें।
विज्ञापन
Srinagar, J&K | Now that the investigation has started with regard to the Poonch terror attack, they should not arrest innocent people. I know that they will put the blame on innocent people, so I don’t want the innocent people to suffer: NC Chief Farooq Abdullah pic.twitter.com/bm6CqvjSC6
— ANI (@ANI) April 22, 2023
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने कहा था कि पुंछ में आतंकी हमले पर कहा कि कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक हुई है। इस पर गौर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल का इलाका भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक है। इस पर जांच की जानी चाहिए। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रमजान के माह में घाटी में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। ऐसा ही होना चाहिए। आगे फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार का कहना है कि प्रदेश में हालात नियंत्रण में हैं। ऐसे में प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराए जाने चाहिए।