फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Exclusive: LeT and Hizbul plan for attack in kashmir

Exclusive: लश्कर और हिजबुल ने फिर तैयार किया कश्मीर घाटी को दहलाने का प्लान

Wed, 29 Mar 2017 07:09 PM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 29 Mar 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
Exclusive: LeT and Hizbul plan for attack in kashmir
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
लश्कर और हिजबुल मुजाहिदीन ने घाटी को दहलाने की साजिश रची है। सुरक्षा एजेंसियों को इस बात के इनपुट मिले हैं कि दोनों ही आतंकी तंजीमों ने हाथ मिलाते हुए घाटी में उपचुनावों और पर्यटन सीजन के दौरान बड़ी वारदात की व्यूह रचना की है। शोपियां, पुलवामा, कुलगाम, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा और अनंतनाग में दोनों संगठनों के पोस्टर साथ मिलने से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। 
विज्ञापन


इनपुट के अनुसार दक्षिणी कश्मीर सबसे संवेदनशील माना जा रहा है। कारण दक्षिणी कश्मीर का इलाका नेशनल हाईवे से बिल्कुल सटा हुआ है, जिससे सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाना आतंकियाें के लिए आसान हो सकता है। बुरहान वानी के मारे जाने के बाद सबसे ज्यादा 80 युवाओं ने इसी इलाके से आतंकी संगठनों का दामन थामा है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कुलगाम में सोमवार को पकड़े गए हिज्ब के आतंकियों ने भी इस बात का खुलासा किया है कि लश्कर के साथ मिलकर दक्षिणी कश्मीर में चुनाव के दौरान बड़े हमले की साजिश थी। सैन्य ठिकानों के साथ ही हाईवे पर सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाने के लिए बिजबिहाड़ा तथा आस पास के इलाकों में स्थान भी चिह्नित कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मंत्रियों और नेताओं को भी बनाया जा रहा निशाना

Exclusive: LeT and Hizbul plan for attack in kashmir
terrorist - फोटो : FILE
सूत्रों के अनुसार श्रीनगर शहर में भी आतंकियों के मॉड्यूल के सक्रिय होने के इनपुट हैं। इसके बाद से वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर और अनंतनाग उपचुनाव को देखते हुए प्रत्याशियों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है ताकि आतंकी हमले कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करें। कश्मीर के आईजी एसजेएम गिलानी का कहना है कि समय समय पर इनपुट मलते रहते हैं।

इसके अनुसार सुरक्षा बलों की ओर से कार्रवाई होती है। इस वक्त एंटी टेररिज्म ग्रिड सक्रिय है। आतंकी संगठनों की गतिविधियों पर नजर है। आतंकियों को पनाह देने वाले और ओवर ग्राउंड वर्करों पर भी पैनी निगाह है। आतंकी तंजीमों को अपने मकसद में कामयाब न होने देने के लिए सुरक्षा घेरा तगड़ा किया गया है। 

आतंकी तंजीमों और अलगाववादियों की ओर से चुनाव बहिष्कार के आह्वान के बाद मंत्रियों और नेताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में औकाफ मंत्री फारूक अंद्राबी के घर धावा बोलकर आतंकियों ने पांच हथियार लूट लिए। इससे पहले पीडीपी के सम्मेलन पर पथराव किया गया। अब कद्दावर मंत्री अब्दुल रहमान वीरी के काफिले पर हमला कर अवाम में दहशत पैदा करने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed