{"_id":"60e15b58418cc63df353e815","slug":"environment-lover-pritam-singh-planted-9000-peepal-saplings-in-two-and-a-half-years-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय: ढाई साल में अकेले ही लगा डाले 9000 पीपल के पौधे, 2018 में इस पर्यावरण प्रेमी ने शुरू किया था पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीय: ढाई साल में अकेले ही लगा डाले 9000 पीपल के पौधे, 2018 में इस पर्यावरण प्रेमी ने शुरू किया था पौधरोपण
Sun, 04 Jul 2021 12:25 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:25 PM IST
सार
पर्यावरण प्रेमी प्रीतम सिंह ने कहा कि वह लोगों को पीपल के पेड़ की अहमियत के बारे में जागरूक करते रहते हैं। लोग भी पौधरोपण में सहयोग कर रहे हैं। बरसात में सांसद अनुराग ठाकुर को भी पौधरोपण के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
पीपल का पेड़
विस्तार
जम्मू-कश्मीर अब पीपल के पेड़ों से हराभरा होगा। पर्यावरण प्रेमी प्रीतम सिंह निवासी तालाब तिल्लो अकेले ही ढाई साल में नौ हजार पौधे लगा चुके हैं, इनमें से ज्यादातर पेड़ बन चुके हैं। इस साल तीन हजार से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। इसकी शुुरुआत कश्मीर से की जाएगी। बरसात के मौसम में ही दो हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से काम करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में पौधरोपण के बाद वह पंजाब और हिमाचल का रुख करेंगे और वहां जाकर लोगों को पीपल के पेड़ की खासियत और फायदों के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
ठेकेदार प्रीतम सिंह ने अभी तक प्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों, कॉलेजों, यूनिवर्सिटी, अस्पतालों, सरकारी आवासों के अलावा धार्मिक स्थलों में पौधरोपण किया है। इसमें स्थानीय लोगों ने भी अपना योगदान दिया है। उन्होंने पौधरोपण का काम साल 2018 में शुरू किया था। पहले चरण में वह अकेले ही पीपल के पौधे लगाते थे। बाद में उनके साथ कुछ लोग और भी जुड़े।
विज्ञापन
प्रीतम सिंह का कहना है कि पीपल के पेड़ की खासियत यह है कि यह छायादार होता है, ज्यादा ऑक्सीजन छोड़ता है। गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडी हवा देता है। वहीं, धार्मिक दृष्टि से भी पीपल के पेड़ की पूजा होती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब इस सैन्य क्षेत्र में दिखे दो संदिग्ध, कानाचक सेक्टर में पीली रोशनी से मचा हड़कंप