{"_id":"66f981610ab3587b2401f869","slug":"engineer-rasheed-s-vehicle-attacked-in-langate-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: लंगेट में इंजीनियर रशीद के वाहन पर हमला, पार्टी के पूर्व प्रवक्ता नूर उल शाहबाज ने तोड़ा शीशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: लंगेट में इंजीनियर रशीद के वाहन पर हमला, पार्टी के पूर्व प्रवक्ता नूर उल शाहबाज ने तोड़ा शीशा
Sun, 29 Sep 2024 10:04 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:04 PM IST
सार
पार्टी के पूर्व पीआरओ और पार्टी सुप्रीमो के बीच कार्यक्रम को लेकर कुछ बहस हुई थी। इस दौरान नूर ने अपना आपा खो दिया और इंजीनियर रशीद के वाहन का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
इंजीनियर राशिद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारामुला के सांसद इंजीनियर रशीद के वाहन पर रविवार शाम हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में पार्टी के एक सहयोगी ने हमला कर दिया। रशीद की अवामी इत्तेहाद पार्टी के पूर्व प्रवक्ता नूर उल शाहबाज ने हमला किया, जिसमें वाहन के अगले हिस्सा का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इसमें किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि पार्टी के पूर्व पीआरओ और पार्टी सुप्रीमो के बीच कार्यक्रम को लेकर कुछ बहस हुई थी। इस दौरान नूर ने अपना आपा खो दिया और इंजीनियर रशीद के वाहन का शीशा तोड़ दिया। उस समय रशीद वाहन में सवार थे।
विज्ञापन