{"_id":"66ca738e9500541b800bcc45","slug":"encroachment-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-103380-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चौक-चौराहों से हटेंगी लाइसेंसधारक रेहड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चौक-चौराहों से हटेंगी लाइसेंसधारक रेहड़ियां
Sun, 25 Aug 2024 05:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद ने जाम के चलते मुख्य बस अड्डे के पास चयनित की जगह
40 दुकानें बनवाईं, जल्द किया जाएगा शिफ्ट, वरियता के हिसाब से किया जाएगा आवंटन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। लाइसेंसधारक रेहड़ियां अब कस्बे के चौक-चौराहों पर नजर नहीं आएंगी। नगर परिषद ने इसके सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। इन रेहड़ियों को जल्द ही बस अड्डे के पास बनाई जा रही 40 दुकानों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। दुकानों का आवंटन वरियता के हिसाब से किया जाएगा।
गौरतलब है कि शहरवासियों की बाजार से रेहड़ियां हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। बाजार में बेतरतीब लगाई जाने वाली रेहड़ियों से अकसर जाम लगा रहता है। इस कारण वाहनों की आवाजाही तो प्रभावित होती है, साथ ही लोगों का बाजार में चलना भी मुश्किल हो जाता है। रेहड़ियों के लगने से बाजारों में जाम की स्थिति रहती है। वहीं, हादसों का भी खतरा बना रहता है।
स्थानीय निवासी राजेश सिंह, प्रीतम चंद, नरेश कुमार और कुलदीप सिंह के अनुसार कस्बे के मुख्य चौक पर रेहड़ियां लगने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। कई बार जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने जिला प्रशासन से कई बार मांग उठाई थी कि रेहड़ी फड़ी वालों को कोई एक स्थान दिया जाए यहां वह रेहड़ी-फड़ी लगा सकें। इस समय कस्बे में 100 रेहड़ी-फड़ी वालों के पास लाइसेंस हैं। ऐसे में दुकानें बनने पर उन्हें पुराने लोगों को पहले दुकानें अलाट की जाएंगी, जो लंबे अरसे से रेहड़ी लगाते आ रहे हैं। नगर परिषद की ओर से दुकानें बनाए जाने की योजना है, जिससे बाजारों में रेहड़ी-फड़ी नहीं लग सकेंगी लोगों को जाम से छु़टकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन
नगर परिषद की ओर से कस्बे में जाम को कम करने के लिए दुकानें बनाई जाने की योजना बनाई गई है। इसमें 30 दुकानों की योजना है। इसके लिए तीन स्थान चिह्नित किए गए हैं। इसमें मुख्य बस अड्डा व हाईवे के निकट है। दुकानें बनने पर रेहड़ी फड़ी वालों को वहां पर शिफ्ट किया जाए गा।
जोध राज, सीईओ नगर परिषद सांबा।