फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter with terrorists in forests of Poonch and Kathua

Encounter In Kathua: पुंछ व कठुआ के जंगलों में आतंकियों से मुठभेड़, तीन दहशतगर्दों के घिरे होने की आशंका

Sun, 15 Sep 2024 10:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ/बनी (कठुआ)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ/बनी (कठुआ) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Sep 2024 10:10 PM IST
सार

आशंका जताई जा रही है कि तीन आतंकी मेंढर के गुरसाई थाना क्षेत्र के पठानातीर के जंगल में बनी एक प्राकृतिक गुफा में छिपे हुए हैं। इन आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Encounter with terrorists in forests of Poonch and Kathua
सेना, आर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पुंछ जिले के मेंढर के पठानातीर क्षेत्र के जंगल में छिपे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच बीते 24 घंटे में चार बार गोलीबारी हुई है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है। तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। इस बीच कठुआ जिले की बनी तहसील के नुकनाली और लोआंग के इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी जंगल में छिप गए हैं। सुरक्षाबल उनकी तलाश में अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जाता है कि पुंछ के सुरनकोट और मेंढर तहसील के बीच शनिवार रात सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे थे। इस दौरान दो संदिग्ध आतंकी दिखने पर जवानों ने गोलीबारी की। आतंकियों ने भी फायरिंग और जंगल की ओर भाग निकले। दहशतगर्द भागने न पाएं इसलिए सुरक्षाबल रात भर रुक-रुक कर गोलीबारी करते रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह साढ़े तीन बजे एक बार फिर आतंकियों ने गोलीबारी की। सुरक्षाबलों ने भी इसका कड़ा जवाब दिया, इस पर आतंकियों ने गोलीबारी बंद कर दी। सुबह पांच बजे फिर फायरिंग होने पर सुरक्षाबलों ने फिर गोलीबारी की। जवाब में सुरक्षाबलों ने इस बार रॉकेट लॉन्चर से रॉकेट और आरपीजी ग्रेनेड भी दागे। तीसरी बार 10 बजे और चौथी बार दोपहर दो बजे अंतिम गोलीबारी हुई। सुरक्षाबल इलाके को घेरे हुए हैं।  

प्राकृतिक गुफा में छिपे हैं आतंकी
सूत्रों के अनुसार, तीन आतंकी मेंढर के गुरसाई थाना क्षेत्र के पठानातीर के जंगल में बनी एक प्राकृतिक गुफा में छिपे हुए हैं। इन आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से बताया जा रहा है।

नुकनाली में धुंध का फायदा उठाकर जंगल में छिपे आतंकी
बनी तहसील के ढग्गर की ओर से नुकनाली और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इलाके में घनी धुंध और जंगलों की ओट में छिपे आतंकियों की घेराबंदी कर ऑपरेशन आगे बढ़ाया है। सुरक्षाबलों की अतिरिक्त कुमुक भेजी गई है।

यह इलाका डोडा जिले की सीमा से नजदीक पड़ता है। इससे पहले इसी से सटे छत्रगलां टॉप क्षेत्र में आतंकियों ने जून महीने में सेना और पुलिस के संयुक्त कैंप पर देर रात हमला किया था। इसी सप्ताह कठुआ उधमपुर सीमा पर खांदरा टॉप पर दो आतंकी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिए थे। जिले में पिछले कुछ महीने में  पांचवीं बार आतंकियों का सुरक्षाबलों से आमना सामना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed