फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between terrorists and security forces in Kog Kathua

Kathua Encounter : तीसरे चरण के चुनाव से पहले बिलावर में मुठभेड़, एक जवान बलिदान... दूसरा घायल

Sun, 29 Sep 2024 12:12 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 Sep 2024 12:12 AM IST
सार

सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षाबलों ने मछेड़ी, उज्ज पुल और अन्य क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गया, जबकि एक घायल हो गया।

विज्ञापन
Encounter between terrorists and security forces in Kog Kathua
एनकाउंटर के बाद इलाके का पहरा हुआ सख्त - फोटो : X @ANI

विस्तार

तीसरे चरण के मतदान से पहले बिलावर के कोहग मांडली इलाके में शुक्रवार को आतंकियों व सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है। दोनों पक्षों के बीच शुरूआती गोलीबारी के बाद चार से पांच आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। वहीं सूचना है कि मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गया, जबकि एक घायल हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
Trending Videos

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षाबलों ने मछेड़ी, उज्ज पुल और अन्य क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान सुरक्षाबलाें और आतंकियों के बीच गोलीबारी का सिलसिला शुरू हो गया। 

विज्ञापन

एडीजीपी आनंद जैन ने बताया कि इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर कठुआ के कोहग , मांडली इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। दोनों तरफ से कुछ राउंड फायर हुए हैं। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलाें को भी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed