फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and terrorists in Reasi

Encounter: जम्मू-कश्मीर के रियासी में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कई दहशतगर्द घिरे

Fri, 20 Sep 2024 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Sep 2024 10:37 PM IST
सार

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में कई आतंकी फंस गए हैं। 

 

विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists in Reasi
सियासी में एनकाउंटर - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर शुक्रवार को दहशतगर्दों ने अपने नापाक मंजूबों को अंजाम देने की हिमाकत की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रियासी के शिकारी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में कई आतंकी फंस गए हैं। 

इससे पहले दो दिन चले मुठभेड़ में 13 सितंबर को राइजिंग स्टार कोर के जवानों ने खंडारा कठुआ में चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था। जवानों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। 

वहीं, पिछले सप्ताह सुरक्षाबलों ने विधानसभा चुनावों में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए सुरनकोट तहसील में आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स के एक मददगार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक व ग्रेनेड मिले थे। इनमें विस्फोटक पदार्थ से भरी एक क्रिकेट बाल भी बरामद हुई थी। जिसका वजन करीब 100 ग्राम था। मददगार की पहचान राजोरी जिले की नौशेरा तहसील के गांव दरियाला निवासी मोहम्मद शब्बीर (25) के रूप में हुई है।

सीमा पार बैठे हैंडलर के संपर्क में था
सूत्रों के अनुसार, शब्बीर नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में मौजूद आतंकी हैंडलर अजीम खान उर्फ मुदीर के सीधे संपर्क में था और उसके निर्देश पर सुरनकोट कस्बे से विस्फोटकों की खेप लेने पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed