फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Electricity supply stopped for eight hours in Vijaypur, people thirsted for water

Jammu News: विजयपुर में आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप, पानी को तरसे

विज्ञापन
Electricity supply stopped for eight hours in Vijaypur, people thirsted for water
क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। शुक्रवार को भी लगभग 8 घंटे बिजली ठप्प रही। इससे उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हो उठे। वहीं पीने के पानी का संकट पैदा हो गया। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते देखे गए।
विज्ञापन

लोगों ने विद्युत कटौती का समय निर्धारित नहीं होने पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इस बाबत कई बार अधिकारियों से बात की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। बिजली की अव्यवस्था से सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चे परेशान हैं। उनकी रात की नींद हराम हो गई है। विद्युत उपभोक्ताओं ने मांग की है कि शीघ्र ही बिजली कटौती का समय निर्धारित किया जाए, जिससे लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल सके। गौरतलब है कि गत वीरवार को भी लोगों ने विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर बात रखी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed