फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election news

Jammu News: शोपियां में मतदान कर्मियों को दिया ईवीएम संचालन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
election news
चुनाव को पारदर्शी व सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए हरसंभव प्रयास हो: उपायुक्त
विज्ञापन

शोपियां
अनंतनाग-राजोरी सीट पर 25 मई को होने वाले छठे और अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव कार्यालय की तरफ से मतदान ड्यूटी कर्मचारियों को ईवीएम के संचालन सहित वोटिंग करवाने का प्रशिक्षण दिया गया।

जिला चुनाव कार्यालय शोपियां ने मंगलवार को सरकारी डिग्री कॉलेज में पीठासीन अधिकारियों और मतदान कर्मचारियों के लिए दो प्रशिक्षण सत्र करवाए। प्रशिक्षण सह अभिविन्यास सत्र उपायुक्त फजलुल हसीब की देखरेख में हुआ। उपायुक्त ने अधिकारियों को अनंतनाग-राजोरी संसदीय क्षेत्र के जौनपोरा विधानसभा क्षेत्र के लिए उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोकसभा चुनाव को पारदर्शी व सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हालांकि स्टाफ को ईवीएम, वीवीपीएटी संचालन से परिचित कराया जा चुका है और मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आवश्यक ज्ञान और कौशल से परिचित कराया गया है। इसके उपरांत भी जिले में कर्मचारियों को मतदान करवाने का कौशल देने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं ताकि चुनाव का प्रभावी और कुशल संचालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed