कश्मीरः लोगों ने नमाज अदा कर मांगी अमन की दुआ, पुलिस ने कहा- यहां पर शांति है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद के पर्व पर कश्मीर में लोगों ने नमाज अदा की। स्थानीय पुलिस के मुताबिक किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अधिकारियों ने रविवार को कहा था कि लोग अपनी नजदीकी मस्जिद में नमाज अदा कर सकेंगे। फिर भी भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक लोगों ने बकरीद के पर्व पर नमाज अदा की, साथ ही अलग-अलग कई मस्जिदों में मिठाई बांटी गई। अनुच्छेद 370 हटने के बाद लगे प्रतिबंधों से लोगों को थोड़ी छूट भी दी गई। जिला प्रशासन जम्मू-कश्मीर में स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहा है। साथ ही लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रयास कर रहा है।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सरकार ने कश्मीर घाटी में पर्याप्त भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की भी व्यवस्था की है। कुछ सामानों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखना और किसी भी हादसे को रोकना है।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर के अनंतनाग, बारामुला, बडगाम, बांदीपोरा की सभी स्थानीय मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। जामिया मस्जिद बारामुला में लगभग 10,000 लोगों ने नमाज अदा की।
Spokesperson, Ministry of Home Affairs: #Eid prayers offered peacefully in all local mosques of Anantnag, Baramulla, Budgam, Bandipore, without any untoward incident. Jamia masjid old town Baramulla witnessed approx 10,000 people offering prayers. #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) August 12, 2019
राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर त्योहार पर लोगों को सुविधा प्रदान करने की हमारी जिम्मेदारी है। पिछले 2 दिनों में हमने प्रतिबंधों में ढील दी ताकि लोग जश्न मना सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि आज कोई प्रतिबंध नहीं है।
Yougal Manhas, Senior Superintendent of Police, Rajouri: It is our responsibility to facilitate people on every festival, in last 2 days we eased restrictions so people could celebrate, there are no restrictions, today. #EidAlAdha #JammuAndKashmir pic.twitter.com/0DkgBx9Ery
— ANI (@ANI) August 12, 2019