{"_id":"67f58b4d54708ce5990d9cd5","slug":"education-news-samba-news-c-269-1-jou1001-101524-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्राथमिक विद्यालय अप्पर रजवाल को मिले स्मार्ट क्लास रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्राथमिक विद्यालय अप्पर रजवाल को मिले स्मार्ट क्लास रूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। राजकीय प्राथमिक विद्यालय अप्पर रजवाल को एसी कंप्यूटर स्मार्ट क्लास रूम मिले हैं। इसका उद्घाटन मंगलवार को डीडीसी भूषण बराल और डोगरी विभाग जम्मू विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष डॉ. अर्चना केसर ने किया।
बता दें कि उत्तर भारत का यह पहला सरकारी एसी कंप्यूटर स्मार्ट क्लास रूम स्कूल होगा। इस मौके पर डॉ. रोमेश शर्मा एचओडी डाइट जम्मू, बराल सभा के अध्यक्ष मंगल बराल, डॉ. राकेश चिब, क्लस्टर हेड इंदु बाला, प्रधानाचार्य शहीद शमशेर सिंह हॉयर सेकेंडरी स्कूल ज्यौड़ियां, चमन शर्मा प्रधानाचार्य हॉयर सेकेंडरी स्कूल खड़ाह, सर्वजीत कौर प्रधानाचार्य हाई स्कूल ढोक खालसा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के इंचार्ज रोशन बराल ने सभी मेहमानों के स्वागत से की। चमन शर्मा ने जम्मू कश्मीर के पहले सरकारी एसी कंप्यूटर स्मार्ट क्लास रूम की सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह स्कूल बाकी स्कूलों के लिए रोल मॉडल की भूमिका निभाएगा। इंदु बाला ने कहा कि गांव रजवाल के स्कूल में यह पहली सुविधा है। डॉ. राकेश चिब ने कहा कि इस दूर दराज के गांव में ऐसी सुविधा का होना एक सपना साकार होने जैसा है। बराल बिरादरी अध्यक्ष मंगल बराल ने सभी छात्रों को कॉपियां, पेंसिल आदि वितरित की।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. अर्चना केसर ने कहा कि स्कूल के बच्चों को आउट डोर सुविधा के लिए कुछ दान दिया जाएगा। जिला विकास परिषद सदस्य भलवाल ब्राह्मणा भूषण बराल ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा उनकी हमेशा प्राथमिकता रही है। शुरुआत इस स्कूल से की गई है और इसी तरह और भी स्कूलों को हम नई सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।