फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

दूसरे दिन 1026 ने दी सीयू की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
education
सैनिक कॉलोनी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा में भाग लेते विद्यार्थी। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू की प्रवेश परीक्षा में दूसरे दिन 1026 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यूनिवर्सिटी की तरफ से सात परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, इनमें 2100 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, केवल 65.5 फीसदी छात्र ही परीक्षा देने पहुंचे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों की संख्या पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन ज्यादा रही। परीक्षा में कोविड-19 के सभी निर्देशों का पालन किया गया। सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया। परीक्षा केंद्र में जाने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। विद्यार्थियों ने घर से ही मास्क, सेनिटाइजर, दस्तानें आदि लाए थे। परीक्षा केंद्रों में अंदर भी जगह-जगह पर सैनिटाइजर उपलब्ध कराए थे। केंद्रों से बाहर निकलते हुए भी केवल एक या दो की संख्या में ही विद्यार्थियों को भेजा गया। सीयूसीईटी (सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) के को-ऑर्डिनेटर बच्चा बाबू के अनुसार इस साल केवल परीक्षा आयोजित नहीं करवानी थी, विद्यार्थियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी थी, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थियों के लिए बनाया गया था अलग केंद्र
यूनिवर्सिटी द्वारा कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थी और जिन विद्यार्थियों में कोई लक्षण थे, उनके लिए अलग से केंद्र स्थापित किए गए थे। प्रशासन ने बताया कि ऐसे दो विद्यार्थियों का फोन आया था पर किसी वजह से शायद वे परीक्षा देने के लिए नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed