{"_id":"5e34137a8ebc3e971b5bff7c","slug":"e-court-mission-mode-project-is-proving-effective-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः कारगर साबित हो रहा ई-कोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट, साढ़े छह लाख एसएमएस का मिला जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः कारगर साबित हो रहा ई-कोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट, साढ़े छह लाख एसएमएस का मिला जवाब
Fri, 31 Jan 2020 05:16 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 31 Jan 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
जम्मू कश्मीर लद्दाख हाईकोर्ट के लिए ई-कोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट कारगर साबित हो रहा है। प्रोजेक्ट के तहत कई तरह की सुविधाएं शुरू की गई हैं। जिसके तहत मामलों की सुनवाई आसान हो रही है। वकीलों और उनके क्लाइंट को समय पर अपने मामलों की जानकारी मिल रही है। हाईकोर्ट ने एसएमएस सर्विस भी शुरू की थी। जिसके तहत एसएमएस करने पर मामले की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
पिछले साल हाईकोर्ट ने 6,61,374 एसएमएस का जवाब दिया है। जबकि सहयोगी अदालतों में भी 2,32,235 एसएमएस का जवाब दिया गया। इसी तरह से हाईकोर्ट की वेबसाइट को हाईटेक बनाया गया है। यहां पर हाईकोर्ट से संबंधित आदेशों की लोगों को जानकारी मिल रही है। लोग कई तरह की सुविधाओं को सर्च कर रहे हैं। एसएमएस सर्विस के जरिए मामलों की जानकारी समय पर मिल जाती है।
विज्ञापन