Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dussehra celebration

Jammu News: दशानन के धराशायी होते ही जय श्रीराम से गूंजा दशहरा ग्राउंड

विज्ञापन
Dussehra celebration
विजयदशमी पर गांधी नगर दशहरा ग्राउंड में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। अमर उजाला
जम्मू। विजयदशमी पर वीरवार को शहर में कई जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर मैनेजमेंट ट्रस्ट ने दशहरा ग्राउंड तक शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में लोगों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे से ही दशहरा ग्राउंड गांधीनगर में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। शाम छह बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। पटाखों के शोर के बीच जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। इससे पहले श्रीराम और लंकापति रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। रावण की सेना हारने लगी। मेघनाद का वध होने के बाद रावण ने छोटे भाई कुंभकरण को जगाने का आदेश दिया। कुंभकरण ने रावण को समझाया, नीति का ज्ञान दिया कि पराई स्त्री का हरण सही नहीं।
विज्ञापन

इसी बीच विभीषण के राजा राम से मिलने की खबर से भी रावण आहत हुआ। उसके न मानने पर कुंभकरण युद्ध में उतरा और प्रभु श्रीराम के हाथों मारा गया। मैदान में भीषण युद्ध के बीच जब रावण किसी भी प्रकार से न मरा तो विभीषण ने श्रीराम को बताया कि प्रभु रावण की नाभि में अमृत है। इस पर वार करो। प्रभु श्रीराम ने रावण की नाभि पर बाण मारा जिसके वह धरती पर गिर पड़ा। दशानन के धराशायी होने के बाद लंका में हाहाकार मच गया। लंकापति रावण सहित मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों को जैसे ही आग लगाई गई वे धू-धूकर जल उठे। जय श्रीराम के जयकारों से पंडाल गुंजायमान हो उठा। गांधीनगर दशहरा ग्राउंड में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक विक्रम रंधावा व पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चाढ़क, ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी सुभाष चंद्र रेखी व कपिल सलाथिया मौजूद रहे। ब्यूरो

विजयदशमी पर गांधी नगर दशहरा ग्राउंड में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। अमर उजाला

विजयदशमी पर गांधी नगर दशहरा ग्राउंड में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। अमर उजाला

विजयदशमी पर गांधी नगर दशहरा ग्राउंड में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। अमर उजाला

विजयदशमी पर गांधी नगर दशहरा ग्राउंड में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed