फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drug scam: Deputy Controller Drugs under scrutiny

दवा घोटाला: डिप्टी कंट्रोलर ड्रग्स जांच के घेरे में

Wed, 09 Mar 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 09 Mar 2016 05:25 PM IST
सार

  • स्पेशल जज ने कहा कि जांच अधिकारी ने पहली चार्जशीट में डिप्टी ड्रग कंट्रोलर की संलिप्तता बताई।
  • जांच एजेंसी को यह भी स्पष्ट करना होगा आखिर दवाओं के पर्याप्त परीक्षण से पूर्व ही इनकी सप्लाई कैसे कर दी गई।

विज्ञापन
drug scam: Deputy Controller Drugs under scrutiny

विस्तार

दवा घोटाला मामले में स्पेशल जज एंटी क्रप्शन जम्मू की अदालत ने डिप्टी ड्रग कंट्रोलर जम्मू को जांच के दायरे में लाने का आदेश जारी किया है। स्पेशल जज एके कौल ने जांच का दायरा बढ़ाने का आदेश जारी करने के अलावा मामले के जांच अधिकारी की चार्जशीट पर भी सवाल उठाए। 

विज्ञापन


स्पेशल जज ने कहा कि जांच अधिकारी ने पहली चार्जशीट में डिप्टी ड्रग कंट्रोलर की संलिप्तता बताई, जबकि सप्लीमेंट्री चार्जशीट में डिप्टी ड्रग कंट्रोलर को अपने स्तर पर ही निर्दोष बता दिया। जांच प्रक्रिया की इन परिस्थितियों को देखते हुए क्राइम ब्रांच को दो महीने में रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया जाता है। 
विज्ञापन


स्पेशल जज ने अपने निर्देश में कहा कि डिप्टी कंट्रोलर ड्रग्स लोतिका खजूरिया दवा खरीद समिति की सदस्य थीं। इसके स्पष्ट प्रमाण भी हैं। ऐसे में अभियोजन प्रक्रिया के दौरान चुनिंदा सदस्यों को आरोपी बनाना सही नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी ने दवा खरीद मामले में वैरिफिकेशन बोर्ड सदस्यों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है, जबकि मामले की स्थिति को देखते हुए यह अनुशंसा उचित नजर नहीं आ रही। 

इससे पहले मामले की पूरी तरह से जांच परख करनी जरूरी है। स्पेशल जज ने कहा जांच एजेंसी को उन सदस्यों की पहचान करनी होगा जो दवाओं की गुणवत्ता, क्षमता और शुद्धता सुनिश्चित करने के प्रति जवाबदेह हैं।


जांच एजेंसी को यह भी स्पष्ट करना होगा आखिर दवाओं के पर्याप्त परीक्षण से पूर्व ही इनकी सप्लाई कैसे कर दी गई। जांच पूरी करने के लिए जांच एजेंसी को दो महीने का समय दिया जाता है। स्पेशल जज ने जांच की प्रगति पर कहा क्राइम ब्रांच को पर्याप्त समय देने के बावजूद जांच अब तक अधूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed