{"_id":"607b241afdf46219ea76567d","slug":"driver-did-not-stop-car-while-signalled-by-police-in-pulwama-crpf-personnel-fired-one-woman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : नाका तोड़ भाग रहे वाहन पर सीआरपीएफ की फायरिंग, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : नाका तोड़ भाग रहे वाहन पर सीआरपीएफ की फायरिंग, महिला घायल
Sun, 18 Apr 2021 12:16 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:16 AM IST
सार
- नाके पर पुलिस अफसर को कुचलने की कोशिश, घायल अफसर की हालत स्थिर
- हंदवाड़ा निवासी वाहन चालक गिरफ्तार, फायरिंग में घायल महिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
anantnag, file pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में दो नाकों को तोड़कर भाग रहे वाहन पर सीआरपीएफ की ओर से की गई फायरिंग में एक महिला घायल हो गई। वाहन चालक ने एक पुलिस अफसर को कुचलने की भी कोशिश की, जिसमें वह घायल हो गए। उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा निवासी वाहन चालक जुनैद तारिक डार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद सवा तीन बजे अवंतीपोरा चौक पर एक वाहन को रुकने का इशारा किया गया तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस अफसर नसीर उल्लाह को धक्का भी मार दिया। इसके बाद पदगामपोरा पुल के पास वाहन को रुकने का इशारा किया गया, तब भी चालक ने वाहन नहीं रोका।
विज्ञापन
इस पर वहां तैनात सीआरपीएफ जवानों ने फायरिंग की। इससे गाड़ी का टायर फट गया। इस दौरान गाड़ी में सवार पुलवामा के मुरन निवासी जैसी परवेज शेख घायल हो गईं। उसके दाखिल हाथ में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अवंतीपोरा के अस्पताल में भेजा गया जहां से श्रीनगर के बोन एंड ज्वाइंट्स हास्पिटल में रेफर कर दिया गया। महिला की हालत स्थिर है।
विज्ञापन