{"_id":"605db76c8ebc3ec4ab1a6c17","slug":"drama-organized-at-abhinav-theatre-in-natya-utsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनव थियेटर नाट्य उत्सव: समाज के घिनौने चेहरे को उजगार करता है नाटक अंत हाजिर हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनव थियेटर नाट्य उत्सव: समाज के घिनौने चेहरे को उजगार करता है नाटक अंत हाजिर हो
Fri, 26 Mar 2021 03:59 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 26 Mar 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
अभिनव थियेटर में आयोजित नाटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिक नाट्य उत्सव में वीरवार को अभिनव थियेटर में हिंदी नाटक ‘अंत हाजिर हो’ का मंचन किया गया। बच्चियों के शोषण पर आधारित नाटक का लेखन मीराकांत और निर्देशन सचिन धर ने किया। नाटक दर्शकों के सामने कई सवाल खड़े करते हुए समाज में लड़कियों के खिलाफ होने वाले शोषण को उजागर करता है।
विज्ञापन
नाटक की शुरूआत धीरज नाम के व्यक्ति के घर से होती है, जहां पर युवा रंगकर्मी एक नुक्कड़ नाटक की रिहर्सल कर रहे होते हैं। सभी अपनी दोस्त शिल्पा का इंतजार करते हैं। शिल्पा के आने के बाद नाटक की रिहर्सल शुरू होती है, लेकिन शिल्पा नाटक करने से मना कर देती है। वह नया नुक्कड़ नाटक करना चाहती है।
विज्ञापन
शिल्पा के मित्र को पता चलता है कि वह इन दिनों डायरी पर नाटक लिखने में व्यस्त है, वह डायरी शिल्पा को उसकी एक मित्र ने दी है। शिल्पा नाटक की वजह से काफी परेशान है, जिसके कारण उसके व्यवहार में भी बदलाव आया है। डायरी पर आधारित नाटक का मंचन शुरू होता है। नाटक में एक परिवार की कहानी है, जहां पर एक युवा लड़की अनु को उसके पिता ने शारीरिक शोषण का शिकार बनाया है।
विज्ञापन
इस घटना की गवाह घर की सबसे छोटी बेटी होती है। बड़ी होने पर उसे भी अपने पिता के कुकृत्य का शिकार होना पड़ता है। यह घटना उसकी मानसिक स्थिति पर असर डालती है, जिसके कारण वह आत्महत्या कर लेती है। छोटी का मनोवैज्ञानिक आघात उसकी बड़ी बहन शिल्पा दर्शकों तक पहुंचाती है।
यह भी पढ़ें- समरोली में पस्सियां गिरने से हुआ हादसा, फिर बंद हुआ जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे, देखिए तस्वीरें